फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO 3.0: लॉन्च होने जा रहा ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म, अब एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

Thu, 28 Aug 2025 01:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 01:06 PM IST
सार

EPFO 3.0 Platform: इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के आने के बाद कर्मचारियों के लिए ईपीएफओ से जुड़ी सेवाएं पहले से ज्यादा आसान, पारदर्शी और तेज हो जाएंगी। इस प्लेटफॉर्म को बनाने और उसके मेंटिनेंस के लिए सरकार ने इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस जैसी कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया है।

विज्ञापन
EPFO 3.0 Platform Launch: Withdraw Your PF Fund Directly from ATM and UPI
EPFO 3.0 Platform - फोटो : Amar Ujala

EPFO 3.0 Platform: पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ईपीएफओ 3.0 लॉन्च करने वाला है। इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के आने के बाद कर्मचारियों के लिए ईपीएफओ से जुड़ी सेवाएं पहले से ज्यादा आसान, पारदर्शी और तेज हो जाएंगी। इस प्लेटफॉर्म को बनाने और उसके मेंटिनेंस के लिए सरकार ने इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस जैसी कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया है। ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म आने के बाद इस पर ऑटोमेटेड पीएफ विड्रॉल और इंटीग्रेटेड एटीएम जैसी सुविधाओं को भी उपलब्ध कराया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म को लॉन्च के लिए जून का महीना तय किया गया था। हालांकि, कुछ टेस्टिंग और दूसरे कारणों की वजह से इसमें देरी हो गई। वहीं अब यह प्लेटफॉर्म जल्द लॉन्च हो सकता है।  

Trending Videos
EPFO 3.0 Platform Launch: Withdraw Your PF Fund Directly from ATM and UPI
EPFO 3.0 Platform - फोटो : Freepik

ऑनलाइन क्लेम और करेक्शन करने की मिलेगी सुविधा 

  • इस प्लेटफॉर्म के आने के बाद कर्मचारियों को छोटे मोटे करेक्शन या क्लेम निपटाने के लिए बार बार दफ्तर नहीं जाना होगा।
  • कर्मचारी ओटीपी की मदद से इस तरह के काम कर सकेंगे।
  • इसके अलावा इसी प्लेटफॉर्म पर वे अपने क्लेम का स्टेटस भी ट्रैक कर सकेंगे। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

EPFO 3.0 Platform Launch: Withdraw Your PF Fund Directly from ATM and UPI
EPFO 3.0 Platform - फोटो : Freepik

यूजर फ्रेंडली एक्सपीरियंस

  • इस प्लेटफॉर्म पर ईपीएफओ के सदस्यों को बेहतर यूजर फ्रेंडली एक्सपीरियंस मिलेगा।
  • ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म पर आप अपना पीएफ बैलेंस, स्टेटस और योगदान से जुड़ी जरूरी डिटेल्स को रियल टाइम में ट्रैक कर सकेंगे।
  • इससे ईपीएफओ की सेवाएं और अधिक सुविधाजनक और सुलभ बनेंगी। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO 3.0 Platform Launch: Withdraw Your PF Fund Directly from ATM and UPI
EPFO 3.0 Platform - फोटो : Freepik

एटीएम से पीएफ विड्रॉल

  • ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म आने के बाद अब पीएफ खाताधारकों को एटीएम से अपना पीएफ फंड निकालने की सुविधा मिलेगी।
  • हालांकि, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको अपना यूएएन नंबर एक्टिव करना जरूरी है।
  • इसके अलावा आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक करना होगा।

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

विज्ञापन
EPFO 3.0 Platform Launch: Withdraw Your PF Fund Directly from ATM and UPI
EPFO 3.0 Platform - फोटो : Freepik

यूपीआई से भी मिलेगी इंस्टेंट विड्रॉल की सुविधा 

  • इस प्लेटफॉर्म के आने के बाद आप यूपीआई के जरिए भी अपना पीएफ विड्रॉल कर सकेंगे।
  • इस सुविधा के मिलने के बाद आपात स्थिति में यूपीआई के जरिए तुरंत पीएफ से विड्रॉल किया जा सकेगा।
  • ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म कर्मचारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed