Gram Suraksha Yojana: आपको अपने बचत के पैसों को अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। बैंक में जमा पैसों पर हमें उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। अगर आप भी अपने बचत के पैसों पर अच्छी वैल्यू प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम ग्राम सुरक्षा योजना है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। देश में पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना काफी लोकप्रिय स्कीम है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर ग्रामीणों के लिए की गई है। इस योजना का संचालन पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम के तहत किया जा रहा है। इस स्कीम के अंतर्गत आप 50 रुपये की बचत करके अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Gram Suraksha Yojana: शानदार है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, 50 रुपये बचाकर इकट्ठा कर सकते हैं पूरे 35 लाख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन