जब भी आप बीमार होते हैं तो आपको डॉक्टर कुछ दवा देता है या फिर वो आपको दवा लिखकर देता है, और फिर आप उस दवा को केमिस्ट की दुकान से खरीदते हैं। पर यहां आपने कभी न कभी ये बात नोटिस की होगी कि किसी दवा का आपको पूरा पत्ता लेना पड़ता होगा? दरअसल, कई दवाएं ऐसी होती हैं जिनको केमिस्ट ये कहकर ग्राहक को पूरा पत्ता लेने के लिए कहता है कि ये एक दवा नहीं मिल सकती। यही नहीं, केमिस्ट और भी कई कारण देते हैं, जैसे- कटी दवा कोई और नहीं लेगा, कटी दवा में एक्सपायरी की तारीख नहीं होगी तो भी कोई नहीं खरीदेगा आदि। पर अब ऐसा नहीं हो पाएगा, क्योंकि इसको लेकर सरकार ने कमर कस ली है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर सरकार ऐसा क्या कदम उठा रही है जिससे लोगों को दवा का पूरा पत्ता नहीं खरीदना पड़ेगा। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"646f034318aa617ac706d879","slug":"govt-plans-to-stop-chemists-from-forcing-people-to-buy-entire-medicine-strips-know-full-details-2023-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: अब आपको दवा का पूरा पत्ता खरीदने से मिल सकती है छूट, जानें कैसे आपकी जेब पर पड़ेगा कम बोझ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: अब आपको दवा का पूरा पत्ता खरीदने से मिल सकती है छूट, जानें कैसे आपकी जेब पर पड़ेगा कम बोझ
Thu, 25 May 2023 12:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 May 2023 12:20 PM IST
विज्ञापन
दवा की पूरी स्ट्रिप न खरीदनी पड़े, इसको लेकर सरकार व्यवस्था कर रही है।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा की पूरी स्ट्रिप न खरीदनी पड़े, इसको लेकर सरकार व्यवस्था कर रही है।
- फोटो : istock
क्या है मामला?
- दरअसल, दुकानदार लोगों को कई दवाओं का पूरा पत्ता खरीदने के लिए कहते हैं। चाहे ग्राहक को जरूरत एक-दो दवा की क्यों न हो, लेकिन उन्हें पूरा पत्ता खरीदना पड़ता है। इसको लेकर मंत्रालय को कई शिकायतें मिली, जिसके बाद अब इसे संज्ञान में लिया गया है और इन सुझावों पर विचार किया जा रहा है।
दवा की पूरी स्ट्रिप न खरीदनी पड़े, इसको लेकर सरकार व्यवस्था कर रही है।
- फोटो : istock
रखा गया है ये प्रस्ताव
- वहीं, मंत्रालय की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसमें जानकारी दी गई कि एक प्रस्ताव रखा गया है कि अब गैर-जरूरी दवा खरीदने पर रोक लगेगी। इसके अलावा अब हर टेबलेट पर दवा बनने की तारीख, एक्सपायरी जैसी बाकी जरूरी जानकारियां होंगी। मौजूदा समय में ये जानकारी पूरे पत्ते पर होती है। इस व्यवस्था को लागू करने पर हो सकता है कि लागत पर थोड़ा असर पड़े, लेकिन इससे सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा की पूरी स्ट्रिप न खरीदनी पड़े, इसको लेकर सरकार व्यवस्था कर रही है।
- फोटो : istock
दिए गए हैं ये सुझाव
- सरकार की तरफ से इंडस्ट्री को Perforated पैकिंग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, जिससे जरूरत बराबर दवा की बिक्री आसान होगी
विज्ञापन
दवा की पूरी स्ट्रिप न खरीदनी पड़े, इसको लेकर सरकार व्यवस्था कर रही है।
- फोटो : iStock
- सलाह दी गई है कि कंपनियां दवा के पत्ते के हर हिस्से पर क्यूआर कोड लगाए, जिससे हर टेबलेट की पूरी जानकारी मिल सके
- इसको लेकर जल्दी ही दवा बनाने वाली कंपनियों, स्वास्थ्य मंत्रालय, डीसीजीआई आदि के साथ चर्चा संभव बताई जा रही है।