Silai Machine Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के प्रति बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार द्वारा चलाई जा रही मुफ्त सिलाई मशीन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक दशा में सुधार करना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ लेकर खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें रोजगार करने के लिए किन्हीं दूसरी जगहों की तलाश नहीं करनी होगी। योजना के जरिए सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रह रही गरीब महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारना चाहती है। अगर आप भी मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाना चाहती हैं। ऐसे में आपको भारत सरकार की इस योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Silai Machine Yojana: किन महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त सिलाई मशीन? यहां जानें पात्रता से जुड़े नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन