Government Alert For Smartphone Users: देश में करोड़ों लोग स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। इसके आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान बन गए हैं। आज स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हम अपना ज्यादातर समय स्मार्टफोन की स्क्रीन को स्क्रॉल करते-करते गुजार देते हैं। इसी कड़ी में सरकार ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक चेतावनी को जारी किया है। बीते सालों में साइबर अपराध से जुड़ी घटनाओं में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। इसी को देखते हुए सरकार ने बेस्ट प्रैक्टिसेज पर एक एडवाइजरी को जारी किया है। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ये एडवाइजरी जारी की है। इसमें उसने बताया है कि यूजर्स को स्मार्टफोन पर एप को डाउनलोड करते समय क्या करना चाहिए? और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Smartphone Alert: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी, एप डाउनलोड करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन