फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Ujjwala Yojana: महिलाओं को मुफ्त में मिल रहा है गैस सिलेंडर, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Wed, 21 Sep 2022 11:05 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
Government Free LPG Gas Connection in Name of Women Know How to Apply Online for PM Ujjwala Yojana
PM Ujjwala Yojana Registration Process - फोटो : Amar Ujala

PM Ujjwala Yojana: देश में आज भी करोड़ों महिलाएं ऐसी हैं, जो रसोई गैस सिलेंडर न होने के कारण मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाती हैं। मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने से काफी ज्यादा मात्रा में धुआं होता है, जिसका सीधा असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ग्रामीण महिलाओं की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही खास योजना को चला रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। देश में बड़े पैमाने पर महिलाएं भारत सरकार की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ उठा रही हैं। अगर आप भी भारत सरकार की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त सिलेंडर का लाभ उठाना चाहती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Government Free LPG Gas Connection in Name of Women Know How to Apply Online for PM Ujjwala Yojana
PM Ujjwala Yojana Registration Process - फोटो : i stock

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें रजिस्ट्रेशन करते समय आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/index.aspx पर विजिट करना है।

Government Free LPG Gas Connection in Name of Women Know How to Apply Online for PM Ujjwala Yojana
PM Ujjwala Yojana Registration Process - फोटो : i stock

होमपेज पर आपको आवेदन के विकल्प का चयन करना है। अब आपकी स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स खुलकर सामने आ जाएगा। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको इंडेन, एचपी और भारत गैस तीनों में से जिस डिस्ट्रीब्यूटर की आप सुविधा लेना चाहते हैं। उसके ऑप्शन का चयन करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Government Free LPG Gas Connection in Name of Women Know How to Apply Online for PM Ujjwala Yojana
PM Ujjwala Yojana Registration Process - फोटो : i stock

इसके बाद आपको वेबसाइट पर अपनी सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है। डिटेल्स दर्ज करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि उसमें किसी प्रकार की गलती न हो। डिटेल्स फिल करने के बाद आपको अपने डॉक्यूमेंट्स की कॉपी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

विज्ञापन
Government Free LPG Gas Connection in Name of Women Know How to Apply Online for PM Ujjwala Yojana
PM Ujjwala Yojana Registration Process - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आपके आवेदन में किसी प्रकार की गलती नहीं हुई। इस स्थिति में आपको एक नया गैस-कनेक्शन दे दिया जाएगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ केवल महिलाएं ही उठा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed