फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अगर आप भी करते हैं गूगल मैप का इस्तेमाल तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है हादसा

Mon, 25 Nov 2024 01:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 25 Nov 2024 01:12 PM IST
सार

गूगल मैप पर रास्ता देखकर लोग अपने गंतव्य तक बड़ी आसानी से पहुंच जाते हैं, लेकिन अगर आप भी गूगल मैप की मदद से सफर कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Google Map Alert: It is important to keep these things in mind while using Google Map
गूगल मैप का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Amar Ujala

Google Map Alert: पहले अगर किसी को कहीं जाना होता था और वहां का रास्ता उसने नहीं देखा तो उसे लोगों से पूछना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि आज के समय में अगर आपको कहीं जाना है और आपको वहां का रास्ता नहीं पता तो आप गूगल मैप की मदद से अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं। गूगल मैप आपको रास्ता तो बताता है ही, साथ ही ये आपको छोटे रास्ते भी दिखाता है जिससे आप अपने सफर को जल्दी पूरा करके गंतव्य पर समय पर पहुंच सकते हैं। साथ ही ये आपको रास्ते में लगने वाले जाम और यात्रा में कितना समय लगेगा जैसी बाकी जानकारी भी देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस गूगल मैप से आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं? शायद नहीं, लेकिन ऐसे कुछ मामले सामने आए जिनमें लोगों को गूगल मैप की वजह से अपनी जान तक गंवानी पड़ी। इसलिए आप जब भी गूगल मैप का इस्तेमाल करें तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Google Map Alert: It is important to keep these things in mind while using Google Map
गूगल मैप का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : अमर उजाला

चली गई 3 दोस्तों की जान

  • हाल ही में 3 दोस्त बरेली में शादी में जा रहे थे और इन्होंने गूगल मैप की मदद ली। जब वे रामगंगा नदी के ऊपर बने पुल से गुजर रहे थे, तो बीच में पुल बाढ़ की वजह से टूटा था और मैप पर ये अपडेट नहीं था। ऐसे में गाड़ी पुल से नीचे गिर गई और इन तीनों दोस्तों की मौत हो गई।
Google Map Alert: It is important to keep these things in mind while using Google Map
गूगल मैप का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
  • यही नहीं इसी साल जुलाई महीने में केरल में दो लड़के गूगल मैप की मदद से जा रहे थे। ऐसे में जाना उन्हें अस्पताल जाना था, लेकिन गूगल मैप ने उन्हें नदी में पहुंचा दिया। ऐसे में दोनों लड़के नदी के तेज बहाव में फंस गए। हालांकि, प्रशासन ने जानकारी मिलते ही दोनों लड़कों को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Google Map Alert: It is important to keep these things in mind while using Google Map
गूगल मैप का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Freepik

गूगल मैप का इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-

  • अगर आप भी गूगल मैप का इस्तेमाल कर कहीं जा रहे हैं तो पहले एक बार मैप को जरूर देख लें कि ये किस रास्ते से ले जा रहा है, ताकि आपको जानकारी रहे
  • सुनसान रास्तों पर अगर मैप जाने को बोल रहा है तो इन रास्तों पर जाने से बचें। हमेशा मेन सड़क से जाने की कोशिश करें
विज्ञापन
Google Map Alert: It is important to keep these things in mind while using Google Map
गूगल मैप का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
  • गूगल मैप एप को अपडेट करना बेहद जरूरी है ताकि, अगर एप पर कोई रूट अपडेट हो तो वो आप की एप पर भी हो
  • इंटरनेट न चलने पर आप ऑफलाइन मैप डाउनलोड करके रख सकते हैं
  • मैप पर संदेह हो तो लोकल लोगों की मदद ली जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed