फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google Chrome Alert: गूगल क्रोम यूजर्स सावधान, तुरंत करें ये काम, वरना उठानी पड़ सकती है बड़ी दिक्कत

Wed, 07 Sep 2022 02:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
Google Chrome Alert: Update Your Chrome Browser Soon otherwise you will face big loss
Google Chrome Alert - फोटो : Istock

Google Chrome Alert: अगर आप ब्राउजिंग के लिए गूगल क्रोम एप का उपयोग करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आपको जल्द से जल्द अपने गूगल क्रोम ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लेना चाहिए। गूगल को क्रोम एप पर एक नए बग के बारे में पता चला है। ऐसे में गूगल ने नया अपडेट इसी समस्या को दूर करने के लिए जारी किया है। गूगल के मुताबिक Mac, Linux और Windows के क्रोम डेस्कटॉप एप को 105.0.5195.102 वर्जन में अपडेट किया गया है। गूगल क्रोम के इस अपडेट में 'CVE-2022-3075' के लिए पैच है। हालांकि, जिस बग को दूर करने के लिए इस अपडेट को जारी किया गया है। उस संबंध में गूगल ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। CVE-2022-3075 एक जीरो-डे वल्नेरेबिलिटी है। इस बग के बारे में एक अंजान सिक्योरिटी रिसर्चर ने पता लगाया था। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Google Chrome Alert: Update Your Chrome Browser Soon otherwise you will face big loss
Google Chrome Alert - फोटो : Istock

गूगल के मुताबिक CVE-2022-3075 का गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कारण गूगल क्रोम के लेटेस्ट अपडेट में इसको एड्रेस किया गया है। 

Google Chrome Alert: Update Your Chrome Browser Soon otherwise you will face big loss
Google Chrome Alert - फोटो : istock

कास्परस्काई के मुताबिक जीरो-डे एक ऐसा टर्म है, जो हाल ही में खोजी गई सुरक्षा कमजोरियों के बारे में बताता है। इसका इस्तेमाल साइबर हैकर्स किसी भी सिस्टम को अपना निशाना बनाने के लिए करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Google Chrome Alert: Update Your Chrome Browser Soon otherwise you will face big loss
Google Chrome Alert - फोटो : istock

इस कमी को देखते हुए गूगल ने अपने क्रोम ब्राउजर का नया अपडेट रिलीज किया है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपने गूगल क्रोम को अपडेट कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
Google Chrome Alert: Update Your Chrome Browser Soon otherwise you will face big loss
Google Chrome Alert - फोटो : Pixabay

गूगल क्रोम को अपडेट करने का प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आपको गूगल क्रोम एप ओपन करने के बाद टॉप लेफ्ट कॉर्नर में थ्री डॉट पर क्लिक करना है। नेक्स्ट स्टेप पर सेटिंग के विकल्प का चयन करें। यहां आपको About Chrome के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यहां जाकर आप आसानी से अपने गूगल क्रोम को आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed