फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Traffic Rules: हेलमेट पहनने पर भी कट सकता है दो हजार रुपये तक का चालान, जानें क्या है नियम

Wed, 07 Sep 2022 02:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
Traffic Rules You can be challaned for more than Rs 1 Thousand even if you wear a helmet
Traffic Rules - फोटो : Istock

Traffic Rules: अगर आप दो पहिया वाहन पर सफर करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर सरकार ने कई नियमों को बना रखा है। अगर आप इन नियमों का उल्लंघन करते हैं। ऐसे में आपका चालान काटा जा सकता है। रोड सेफ्टी के ये नियम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक भारत में हर साल 1.5 लाख लोगों की जान सड़क दुर्घटना में चली जाती है। ऐसे में सड़क पर वाहन चलाते समय आपको सभी जरूरी नियमों को पालन करना जरूरी है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े हादसे की वजह बन सकती है। आपको पता होना चाहिए कि अगर आप दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट को नहीं पहनते हैं। ऐसे में आपका चालान काटा जा सकता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आपके हेलमेट पहनने के बाद भी आपका दो हजार रुपये का चालान कट सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में - 

Traffic Rules You can be challaned for more than Rs 1 Thousand even if you wear a helmet
Traffic Rules - फोटो : Istock

अगर आप दो पहिया वाहन हेलमेट लगाकर चला रहे हैं। इस स्थिति में भी आपका चालान कट सकता है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाते समय उसकी पट्टी अगर सही से नहीं बंधी है। 

Traffic Rules You can be challaned for more than Rs 1 Thousand even if you wear a helmet
Traffic Rules - फोटो : Istock

इस स्थिति में राइडर का 194डी एमवी एक्ट के तहत 1 हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। इसके अलावा अगर राइडर आईएसआई मार्क वाला हेलमेट नहीं पहनता है। इस स्थिति में एमवी एक्ट 194डी के तहत 1 हजार रुपये से ज्यादा का चालान काटा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic Rules You can be challaned for more than Rs 1 Thousand even if you wear a helmet
Traffic Rules - फोटो : Istock

केंद्र सरकार ने दोपहिया वाहनों के लिए बीआईएस हेलमेट को अनिवार्य कर दिया है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर भारत सरकार कई सकारात्मक कदम उठा रही है।

विज्ञापन
Traffic Rules You can be challaned for more than Rs 1 Thousand even if you wear a helmet
Traffic Rules - फोटो : Istock

वाहनों पर सफर करते समय आपको यातायात से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए। बीते सालों में केंद्र सरकार ने यातायात से जुड़े नियमों में कई बदलाव किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed