फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमत में आया तेज उछाल, खरीदने से पहले यहां जान लें क्या हैं आज के भाव

Thu, 17 Feb 2022 12:01 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 17 Feb 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Gold silver price today a sharp jump in price of gold and silver know here the latest rate
सोने और चांदी की कीमत में आया तेज उछाल - फोटो : istock

गुरुवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव में उछाल आया है। अगर इस समय आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको इनकी कीमत के ताजा भाव के बारे में जान लेना चाहिए। जहां बीते दिनों सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही थी, वहीं आज सोने की कीमत में उछाल आया है। सोना 0.41 फीसदी की उछाल के साथ 49,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी के बारे में बात की जाए तो इसमें 0.03 फीसदी की तेजी आई है, जिसके बाद ये 63,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी के आज के दिन सोना खरीदना आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है। ज्यादातर आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, इन आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क लगा हुआ होता है।   

Gold silver price today a sharp jump in price of gold and silver know here the latest rate
सोने और चांदी की कीमत में आया तेज उछाल - फोटो : istock
  • हॉल मार्क से आप आभूषण को पहचान सकते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है। वहीं 23 कैरेट पर आप 958 लिखा पाएंगे। 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875, जबकि 18 कैरेट पर 750 होता है।
Gold silver price today a sharp jump in price of gold and silver know here the latest rate
सोने और चांदी की कीमत में आया तेज उछाल - फोटो : istock
  • मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने में जबरदस्त इजाफा हुआ था, जिससे ये एक बार फिर से 50 हजारी हो गया था। 0.74 फीसदी की उछाल के साथ सोने की कीमत उस दिन 50,284 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। वहीं चांदी के दाम 0.46 फीसदी के उछाल के साथ 64,531 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gold silver price today a sharp jump in price of gold and silver know here the latest rate
सोने और चांदी की कीमत में आया तेज उछाल - फोटो : istock
  • आपको जानकारी होनी चाहिए कि देश भर में सोने की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आगर आप अपने शहर में सोने की कीमत का पता लगाना चाहते हैं, तो आप मोबाइल पर भी इसे चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Gold silver price today a sharp jump in price of gold and silver know here the latest rate
सोने और चांदी की कीमत में आया तेज उछाल - फोटो : istock
  • इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आप केवल 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सोने का प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करेंगे उसी नंबर पर मैसेज आ जाएगा और आप घर बैठे सोने के रेट जान लेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed