आजकल फोन में हमारी कई जरूरी और निजी चीजें रहती हैं। फोटो, चैट, सोशल मीडिया और बैंकिंग से जुड़े ऐप्स तक फोन में मौजूद होते हैं। ऐसे में अगर किसी को कुछ देर के लिए फोन देना पड़े तो मन में यह डर रहता है कि वह गलती से कोई दूसरा ऐप न खोल दे। इसके लिए फोन में मौजूद ऐप पिनिंग जैसी सुविधा काम आ सकती है। इसकी मदद से फोन को कुछ समय के लिए सिर्फ एक ऐप तक सीमित किया जा सकता है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
फोन किसी और को कुछ देर के लिए देती हैं? स्क्रीन लॉक के अलावा ये सुविधा भी जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 30 Sep 2026 10:16 AM IST
सार
Giving Your Phone to Someone: फोन किसी को थोड़ी देर के लिए देना हो तो सिर्फ स्क्रीन लॉक काफी नहीं है। फोन में मौजूद एक खास सुविधा की मदद से आप उसे सिर्फ एक ही ऐप इस्तेमाल करने दे सकती हैं। इससे आपके बाकी ऐप्स और निजी जानकारी सुरक्षित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन