फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जूते के अंदर लिखे UK, US और EU साइज का क्या मतलब है? ऑनलाइन जूते खरीदते समय कैसे समझें सही साइज

Wed, 30 Sep 2026 09:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 30 Sep 2026 09:58 AM IST
सार

Shoes Size: जूतों पर लिखा UK, US और EU Size अलग-अलग देशों में इस्तेमाल होने वाले साइज सिस्टम को दर्शाता है। ऑनलाइन खरीदारी में केवल नंबर देखकर साइज चुनने के बजाय ब्रांड का Size Chart और पैर की लंबाई देखना ज्यादा सही तरीका हो सकता है।

विज्ञापन
UK, US and EU Shoe Sizes Explained: How to Choose the Right Shoe Size Online
जूते खरीदने वाले UK, US और EU साइज में अंतर समझें - फोटो : Amar Ujala AI

UK US And EU Shoes Size: जूते खरीदते समय आपने अंदर या बॉक्स पर UK, US और EU Size जरूर देखा होगा? वहीं, कई बार एक ही जूते पर अलग-अलग नंबर लिखे होते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि आखिर सही साइज कौन सा है। दरअसल, UK, US और EU अलग-अलग Shoe Size Systems हैं। इनमें नंबरों की गणना एक जैसी नहीं होती।

इसी वजह से UK 8, US 8 और EU 42 एक ही चीज नहीं हैं। इसलिए आप जब ऑनलाइन शॉपिंग करें तो आपको UK, US और EU Size में अंतर पता होना चाहिए और आप इस कैसे पहचान सकते हैं ये भी आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं आप ये कैसे पहचान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप जूते के साइज के बारे में जान सकते हैं...

UK, US and EU Shoe Sizes Explained: How to Choose the Right Shoe Size Online
जूते खरीदने वाले UK, US और EU साइज में अंतर समझें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated

UK Size का क्या मतलब है?

  • UK Size का इस्तेमाल ब्रिटेन के शू साइजिंग सिस्टम में होता है
  • भारत में भी कई जूता कंपनियां UK Size का इस्तेमाल करती हैं
  • इसलिए भारतीय खरीदारों को जूतों पर UK Size काफी देखने को मिलता है
  • उदाहरण के लिए किसी जूते पर UK 8 लिखा है तो इसका मतलब यह नहीं कि हर ब्रांड में यह साइज बिल्कुल समान फिट होगा
  • जूते के डिजाइन और ब्रांड के हिसाब से फिट में थोड़ा अंतर हो सकता है
UK, US and EU Shoe Sizes Explained: How to Choose the Right Shoe Size Online
जूते खरीदने वाले UK, US और EU साइज में अंतर समझें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated

US Size कैसे अलग है?

  • US Size अमेरिका में इस्तेमाल होने वाला साइज सिस्टम है
  • इसमें पुरुषों और महिलाओं के जूतों के साइज की स्केल अलग होती है
  • इसलिए केवल US नंबर देखकर जूता खरीदना सही नहीं है
  • खासकर ऑनलाइन खरीदारी में यह देखना जरूरी है कि दिया गया US साइज मेन है या वूमन
विज्ञापन
विज्ञापन
UK, US and EU Shoe Sizes Explained: How to Choose the Right Shoe Size Online
जूते खरीदने वाले UK, US और EU साइज में अंतर समझें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated

EU Size क्या बताता है?

  • EU Size यूरोपीय शू साइज सिस्टम है
  • इसमें आमतौर पर 40, 41, 42, 43 जैसे नंबर दिखाई देते हैं
  • यह UK और US Size से अलग स्केल पर आधारित होता है
  • इसलिए अगर किसी वेबसाइट पर EU Size दिया है और आपको आमतौर पर UK Size पता है, तो सीधे नंबर मिलाकर जूता नहीं खरीदना चाहिए
विज्ञापन
UK, US and EU Shoe Sizes Explained: How to Choose the Right Shoe Size Online
जूते खरीदने वाले UK, US और EU साइज में अंतर समझें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated

ऑनलाइन जूते खरीदते समय सही साइज कैसे चुनें?

  • सबसे आसान तरीका अपने पैर की लंबाई को सेंटीमीटर में मापना है
  • इसके लिए पैर को एक कागज पर सीधा रखकर एड़ी से सबसे लंबे पैर के अंगूठे तक की लंबाई माप सकते हैं
  • दोनों पैरों की लंबाई अलग-अलग हो सकती है
  • इसलिए दोनों पैरों को मापना बेहतर रहता है
  • जो पैर लंबा हो, उसके आधार पर साइज चुनें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed