Geyser Bill Saving Tips: भले ही अभी ठंड पूरी तरह से नहीं आई है, लेकिन मौसम में ठंडक होने लगी है। लोग अब पहले की तरह पतले कपड़े नहीं पहन रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले समय में पारा गिरेगा और ठंड बढ़ जाएगी। ऐसे में लोगों को ठंड में कई दिक्कतें आती हैं। जैसे, ठंडे पानी से काम करने में।
Geyser Tips: घर में गीजर है तो अपनाएं ये कमाल के 4 टिप्स, कम हो जाएगा बिजली बिल
Geyser Chalane Par Bijli Ka Bill Kaise Bachaye: सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है और अब मौसम ठंडा हो रहा है। सुबह-शाम तो खासतौर पर ठंड हो रही है। ऐसे में आप गीजर चला रहे हैं, तो कुछ तरीके अपनाकर बिजली के बिल को कम कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन बातों का ध्यान रखकर कम किया जा सकता है बिजली के बिल को:-
ऑन छोड़ने की आदत छोड़ें
- कई लोग गीजर चलाते हैं तो फिर वे उसे ऑन ही छोड़ देते हैं जिससे बिजली का बिल बढ़ता है। इसलिए गीजर को थोड़ी देर चलाकर बंद कर देना चाहिए, क्योंकि इसमें पानी जल्दी गर्म हो जाता है। वैसे तो आजकल ऑटो कट वाले गीजर आते हैं, जो पानी गर्म होते ही बंद हो जाते हैं। पर अगर आपका पुराना गीजर है तो शायद उसमें ये फीचर न हो।
गीजर में मौजूद पानी का इस्तेमाल करें
- आमतौर पर देखने में आता है कि लोग जब भी नहाने जाते हैं या बर्तन धोते हैं, तो हर बार गीजर ऑन कर देते हैं। पर आपको पहले नल खोलकर ये देखना है कि कहीं इसमें गर्म पानी तो नहीं आ रहा, क्योंकि अगर किसी ने पहले गीजर चलाया है तो हो सकता है कि गीजर में गर्म पानी बचा हो जिससे आपका काम हो जाए और आपको दोबारा गीजर न चलाना पड़े। गीजर में एक बार गर्म हुआ पानी कई घंटों तक गर्म रहता है। ऐसा करके आपका बिजली का बिल बच सकता है।
थर्मोस्टेट सेट करें
- अगर गीजर चलाने पर बिजली का बिल बढ़ रहा है, तो आप गीजर का इस्तेमाल करते हुए उसके थर्मोस्टेट को 50-60 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर सकते हैं। इससे गीजर पानी को पर्याप्त तौर पर गरम भी करता है और बिजली की खपत को भी कम कर देता है जिससे आपके बिजली के बिल को कम करने में मदद मिल सकती है।
5 स्टार गीजर खरीदें
- अगर आपका गीजर काफी पुराना हो चुका है, तो इसे बदलना एक बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि ये बिजली काफी खर्च करते हैं और इसमें लेटेस्ट फीचर भी नहीं होते। ऐसे में आप 5 स्टार और ऑटो कट फीचर वाला गीजर खरीद सकते हैं, जो आपके बिजली के बिल को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।