फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अंतरजातीय विवाह करने वालों को मिल सकते हैं 2.50 लाख रुपये, जानें आप भी कैसे ले सकते हैं

Sat, 22 Apr 2023 04:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 22 Apr 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Get Rs 2.50 Lakh for Inter Caste Marriage Know How to Apply
अंतरजातीय विवाह करने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala

जब एक बच्चा जन्म लेता है तो उसके जन्म के बाद से उसके घर वाले बच्चे की शादी के सपने देखने लगते हैं। लोग बड़ी ही धूमधाम से शादियां भी करते हैं। हालांकि, जहां एक तरफ कई लोग अरेंज मैरिज करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोग लव मैरिज भी करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आजादी के इतने सालों बाद भी हमारे देश में अंतरजातीय विवाह को संकीर्ण सोच से देखा जाता है। इसलिए नवयुवक और नवयुवतियों को अंतरजातीय विवाह करने की वजह से काफी दिक्कतों तक का सामना तक करना पड़ता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार अंतरजातीय विवाह करने वाले कपल की आर्थिक मदद करती है। तो चलिए जानते हैं कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Get Rs 2.50 Lakh for Inter Caste Marriage Know How to Apply
अंतरजातीय विवाह करने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock

क्या है योजना?

  • दरअसल, इस योजना को डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन के नाम से जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत अगर आप अंतरजातीय विवाह करते हैं, तो इनकी तरफ से आपको 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि मदद के तौर पर दी जाती है।
Get Rs 2.50 Lakh for Inter Caste Marriage Know How to Apply
अंतरजातीय विवाह करने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock

इन बातों का ध्यान रखते हुए कर सकते हैं आवेदन:-

नंबर 1

  • अगर आप इस योजना के तहत आर्थिक मदद लेना चाहते हैं, तो जान लें कि ये लाभ सिर्फ उन शादी करने वाले जोड़ों को मिलता है जिनमें एक दलित समुदाय से बाहर का हो और दूसरा दलित समुदाय का हो। अगर आपके साथ ऐसा है तो आप आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Get Rs 2.50 Lakh for Inter Caste Marriage Know How to Apply
अंतरजातीय विवाह करने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आपने अंतरजातीय विवाह किया है, तो योजना में आवेदन के लिए जरूरी है कि आपकी शादी रजिस्टर हो। आपकी शादी हिंदू मैरिज एक्ट 1995 के तहत रजिस्टर होनी चाहिए। आप अपनी शादी को एक हलफनामा डालकर रजिस्टर करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Get Rs 2.50 Lakh for Inter Caste Marriage Know How to Apply
अंतरजातीय विवाह करने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : istock

नंबर 3

  • यहां ये भी जानना जरूरी है कि किस जोड़े को ये लाभ मिल सकता है। अंतरजातीय शादी करने वाले उन नवदंपतियों को लाभ मिलता है, जिनकी शादी पहली बार हो हुई हो। अगर आपकी शादी दूसरी बार या इससे अधिक बार हो रही है, तो आपको नहीं मिल पाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed