फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Furniture Cleaning Tips: सालों-साल चलेगा आपके घर में रखा फर्नीचर का सामान, बस अपनाने होंगे ये टिप्स

Mon, 15 Aug 2022 01:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 15 Aug 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Furniture Cleaning and Care Tips Follow These Ways to Maintain Furniture Things
Furniture Cleaning Tips - फोटो : Istock

Furniture Cleaning Tips: हम सभी के घरों में बेड, सोफा, टेबल आदि कई तरह के फर्नीचर के सामान होते हैं। सजावट और दूसरे जरूरी कामों के लिए लोग फर्नीचर का बड़े स्तर पर उपयोग करते हैं। हालांकि, एक समय के बाद ये चीजें खराब होने लगती हैं। अक्सर मानसून के समय लकड़ी में दीमक लगने से फर्नीचर के सामान धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं। इसके अलावा नमी के कारण भी फर्नीचर फूल जाता है और उसकी लाइफस्पैन काफी कम हो जाती है। ऐसा होने पर ड्रोर खोलने या फर्नीचर से जुड़े दूसरे कामों को करने में हमको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके घर में भी फर्नीचर के सामान हैं, तो आपको उनकी खास देखरेख करनी चाहिए। आपको अपने घर की लकड़ी को दीमक या नमी से बचाने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपके घर में रखा फर्नीचर सालों साल चलेगा। आइए जानते हैं इनके बारे में - 

Furniture Cleaning and Care Tips Follow These Ways to Maintain Furniture Things
Furniture Cleaning Tips - फोटो : Istock

आपको अपने घर में फर्नीचर के सामानों को उन जगहों पर रखना चाहिए, जहां पर बारिश की बूंद न पहुंच पाए। कई बार बारिश में भीगने के कारण फर्नीचर फूल जाता है।

Furniture Cleaning and Care Tips Follow These Ways to Maintain Furniture Things
Furniture Cleaning Tips - फोटो : Istock

आपको समय-समय पर अपने घर के खिड़की दरवाजों की लकड़ी पर ऑयलिंग करते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपके फर्नीचर पर दीमक नहीं लगेंगे। वहीं अगर आपका फर्नीचर नमी के कारण फूल गया है। ऐसे में आप उसकी नमी को सुखाने के लिए सूखे पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Furniture Cleaning and Care Tips Follow These Ways to Maintain Furniture Things
Furniture Cleaning Tips - फोटो : Istock

आपको मानसून के सीजन में अपनी लकड़ी को दीवारों से दूर रखना चाहिए। दीवारों से दूर रखने पर लकड़ियों में डैम नहीं लगेगा। इसके अलावा आपको नियमित समय पर अपने फर्नीचर को पेंट कराते रहना चाहिए। इससे उसकी लाइफस्पैन काफी लंबी हो जाएगी।

विज्ञापन
Furniture Cleaning and Care Tips Follow These Ways to Maintain Furniture Things
Furniture Cleaning Tips - फोटो : Istock

फर्नीचर को साफ करने के लिए गीले कपड़ों का इस्तेमाल न करें। अपने फर्नीचर को हमेशा सूखे कपड़ों से साफ करें। इन टिप्स को अपनाकर आप अपने फर्नीचर की लाइफस्पैन को बढ़ा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed