फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fireproof Home: घर की वायरिंग में इस तार का करें उपयोग, कम होगी शॉर्ट सर्किट संभावना

Tue, 24 Mar 2026 07:17 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 24 Mar 2026 07:17 PM IST
सार

घर की वायरिंग कराते समय अक्सर लोग सस्ते तारों का चुनाव कर लेते हैं। मगर इन सस्ते तारों के इस्तेमाल से घर में शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि वायरिंग के लिए कौन से तार बेस्ट होते हैं।

विज्ञापन
FRLS Wiring for Fireproof Home Benefits of Flame Retardant Low Smoke Wires
क्यों होता है FRLS वायरिंग? - फोटो : Amar Ujala

Benefits of FRLS Wiring For Home Safety: घर बनाते समय हम पेंट, फर्नीचर और टाइल्स पर तो लाखों खर्च कर देते हैं, लेकिन दीवारों के अंदर दौड़ने वाली बिजली की तारों (वायरिंग) की गुणवत्ता को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।  शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग घरों में होने वाले हादसों का सबसे बड़ा कारण है। 



साधारण पीवीसी तार आग लगने पर न केवल तेजी से जलते हैं, बल्कि उनसे निकलने वाला घना काला धुआं दम घोंटने का काम करता है। यहीं पर 'FRLS' (फ्लेम रिटार्डेंट लो स्मोक) तार एक जीवनरक्षक विकल्प के रूप में सामने आते हैं। 

सुरक्षित घर के लिए FRLS वायरिंग अब एक विकल्प नहीं बल्कि जरूरत बन गई है। ये तार विशेष रसायनों से बने होते हैं जो आग को फैलने से रोकते हैं और धुएं के स्तर को न्यूनतम रखते हैं, जिससे आपात स्थिति में लोगों को बाहर निकलने का कीमती समय मिल जाता है।

FRLS Wiring for Fireproof Home Benefits of Flame Retardant Low Smoke Wires
कैसे काम करता है यह FRLS तार? - फोटो : Adobe Stock

कैसे काम करता है यह FRLS तार?

  • FRLS का पूरा नाम 'फ्लेम रिटार्डेंट लो स्मोक' है।
  • साधारण तारों की तुलना में इनका इंसुलेशन खास 'हैलोजन' रसायनों से तैयार किया जाता है। 
  • शॉर्ट सर्किट होने पर जब तापमान बढ़ता है, तो ये तार खुद आग नहीं पकड़ते और लपटों को आगे बढ़ने से रोकते हैं।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये जलने पर बहुत हल्का और पारदर्शी धुआं छोड़ते हैं। 
  • इससे आग लगने की स्थिति में घर के अंदर 'विजिबिलिटी' (दृश्यता) बनी रहती है और लोग आसानी से बाहर निकलने का रास्ता देख पाते हैं।
FRLS Wiring for Fireproof Home Benefits of Flame Retardant Low Smoke Wires
साधारण तारों से कितना अलग है ये तार - फोटो : Adobe Stock

साधारण तारों के मुकाबले क्यों हैं ये बेहतर?

  • साधारण पीवीसी (PVC) तार आग लगने पर जहरीली 'हाइड्रोक्लोरिक एसिड' गैस छोड़ते हैं, जो आंखों में जलन पैदा करती है और सांस लेना मुश्किल बना देती है।
  • इसके विपरीत, FRLS तार जहरीली गैसों का उत्सर्जन बहुत कम करते हैं। आधुनिक बिल्डिंग कोड्स में इन तारों को अनिवार्य किया जा रहा है क्योंकि आग से होने वाली अधिकांश मौतें जलने से नहीं, बल्कि धुएं से दम घुटने के कारण होती हैं।
  • हालांकि इनकी कीमत साधारण तारों से 5-10% अधिक हो सकती है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यह फायदेमंद निवेश होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
FRLS Wiring for Fireproof Home Benefits of Flame Retardant Low Smoke Wires
वायरिंग के तार खरीदते समय इस बात का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock

खरीदते समय असली FRLS तार की पहचान कैसे करें?

  • बाजार में नकली तारों की भरमार है, इसलिए हमेशा ISI मार्क और 'FRLS' प्रिंटेड लेबल वाले ब्रांडेड तार ही खरीदें।
  • असली FRLS तार की पहचान के लिए आप 'फ्लेम टेस्ट' कर सकते हैं, आग के संपर्क में आने पर ये तार पिघलेंगे लेकिन इनमें लपटें नहीं उठेंगी।
  • साथ ही तार की तांबे की शुद्धता भी जांचें। 99.9% शुद्ध इलेक्ट्रोलाइटिक ग्रेड तांबा न सिर्फ बिजली की बचत करता है, बल्कि तारों को गर्म होने से भी बचाता है, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा और भी कम हो जाता है।

 

विज्ञापन
FRLS Wiring for Fireproof Home Benefits of Flame Retardant Low Smoke Wires
वायरिंग के किन बातों रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा में ही समझदारी है
  • घर की वायरिंग एक बार का निवेश है जो दशकों तक चलता है, इसलिए इसमें क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहिए।
  • आज के स्मार्ट और सुरक्षित घरों के लिए FRLS या उससे भी एडवांस FRLSH (लो स्मोक एंड हैलोजन) तारों का चुनाव करें।
  • बिजली के काम के लिए हमेशा लाइसेंस प्राप्त इलेक्ट्रीशियन की सलाह लें और सही 'गेज' (मोटाई) के तारों का ही उपयोग करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed