फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क पर हैं या किसी और जगह, इमरजेंसी में किसी भी होटल में कर सकते हैं शौचालय का इस्तेमाल, यह है नियम

Wed, 09 Oct 2024 01:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 09 Oct 2024 01:46 PM IST
विज्ञापन
Free urinals and water facilities are available in 5 star hotels as per the Indian Sarais Act of 1867
क्या है इंडियन सराय एक्ट? - फोटो : Amar Ujala

Indian Sarais Act of 1867: हम जब कहीं बाहर जाते हैं तो अपने साथ पानी जरूर रख लेते हैं, ताकि रास्ते में प्यास लगे तो पानी पी लें। पर कई बार लोगों का पानी खत्म हो जाता है या फिर वो साथ पानी ले जाना भूल जाते हैं। यही नहीं बाहर जाने पर कई बार लोगों को पेशाब लग जाता है। ऐसे में लोगों को दिक्कत होती है कि वे कहां जाएं और खासतौर पर महिलाओं को। अगर आप भी कहीं बाहर गए हैं और रास्ते में आपको शौचालय इस्तेमाल करना है तो इसके लिए आप किसी भी होटल में जा सकते हैं और वो भी 5 स्टार होटल तक में। जी हां, आप ऐसा कर सकते हैं क्योंकि इसकी इजाजत आपको भारतीय कानून देता है। तो चलिए जानते हैं इसको लेकर क्या नियम है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Free urinals and water facilities are available in 5 star hotels as per the Indian Sarais Act of 1867
क्या है इंडियन सराय एक्ट? - फोटो : Adobe Stock

पहले कानून जान लेते हैं

  • अगर आपको किसी होटल के शौचालय का इस्तेमाल करना है तो आप कर सकते हैं जिसके लिए कानून है। इस कानून का नाम इंडियन सराय एक्ट है जिसे 1867 में बनाया गया था। इस कानून के सेक्शन 7 (2) में 'फ्री एक्सिस' का जिक्र किया गया है जिसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति पेशाब लगने की स्थिति में किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में बने शौचालय का इस्तेमाल कर सकता है।
Free urinals and water facilities are available in 5 star hotels as per the Indian Sarais Act of 1867
क्या है इंडियन सराय एक्ट? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको शौचालय इस्तेमाल करने के लिए होटल या रेस्टोरेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि ये बिलकुल मुफ्त होता है। इस कानून के तहत आप 5 स्टार होटल के शौचालय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको कोई भी रेस्टोरेंट या होटल ऐसा करने से मना नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Free urinals and water facilities are available in 5 star hotels as per the Indian Sarais Act of 1867
क्या है इंडियन सराय एक्ट? - फोटो : Adobe Stock
  • जिस तरह से शौचालय इस्तेमाल की इजाजत इंडियन सराय एक्ट के सेक्शन 7 (2) के तहत मिलती है। ठीक वैसे ही इसी एक्ट के तहत आप प्यास लगने पर मुफ्त पानी भी मांग सकते हैं। आपको अगर प्यास लगी है तो आप किसी रेस्टोरेंट या होटल से मुफ्त पानी की मांग कर सकते हैं और नियम के तहत वे आपको मना नहीं कर सकते।
विज्ञापन
Free urinals and water facilities are available in 5 star hotels as per the Indian Sarais Act of 1867
क्या है इंडियन सराय एक्ट? - फोटो : Adobe Stock

मना करने पर क्या होगा?

  • आप अगर कोई भी रेस्टोरेंट या होटल में शौचालय इस्तेमाल करने जाते है, लेकिन आपको वहां जाने से रोका जाता है तो ऐसे में शिकायत होने पर उस होटल या रेस्टोरेंट के खिलाफ सराय एक्ट के सेक्शन 14 के तहत कार्रवाई हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed