Fraud Call Alert: आज के समय में हम तकनीकी रूप से जितने आगे बढ़ रहे हैं, उतना ही जालसाज लोगों को ठगने के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं और ये तरीके हर किसी के लिए चिंता का विषय है। ओटीपी के जरिए फ्रॉड, अनजाने लिंक भेजकर ठगना आदि कई फर्जी तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है। इस बढ़ते साइबर क्राइम में एक और चीज है जिसका इस्तेमाल जालसाज करते हैं और वो है फ्रॉड कॉल। इसमें जालसाज कभी बैंक कर्मचारी बनकर, तो कभी लोन देने वाला ऑफिसर आदि बनकर अपनी बातों में फंसाकर लोगों को ठगते हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी इसी तरह के फर्जी कॉल आते हैं, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप इन्हें समझें और कुछ कदम ऐसे उठाएं जो आपको फ्रॉड होने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63edf231971fec7e8e04683a","slug":"fraud-call-alert-four-ways-to-avoid-scam-calls-know-fraud-call-se-kaise-bache-in-hindi-2023-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: क्या आपको भी आते हैं फ्रॉड कॉल? तो जरूर कर लें ये चार काम, बच सकते हैं धोखाधड़ी से","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
जानना जरूरी: क्या आपको भी आते हैं फ्रॉड कॉल? तो जरूर कर लें ये चार काम, बच सकते हैं धोखाधड़ी से
Thu, 16 Feb 2023 02:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 16 Feb 2023 02:43 PM IST
विज्ञापन
फ्रॉड कॉल से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रॉड कॉल से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
तुरंत उठा सकते हैं ये कदम:-
नंबर 1
- आपको कभी न कभी तो कोई फ्रॉड कॉल आया होगा? ऐसे में आप चाहें तो इन नंबर्स को ब्लॉक कर सकते हैं। आपको करना ये है कि जैसे ही आपके पास कोई ऐसा कॉल आए, तो इन्हें तुरंत ब्लॉक करें, क्योंकि ये लोग आपको अपने जाल में फंसाकर ठग सकते हैं।
फ्रॉड कॉल से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
नंबर 2
- जब भी फ्रॉड कॉल आते हैं, तो ये लोग आपको कई अलग-अलग तरीके से ठग सकते हैं। इसमें एक तरीका है वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी। जालसाज केवाईसी के नाम पर या आपको पैसे भेजने के नाम पर आपके मोबाइल पर ओटीपी भेजते हैं और आप जैसे ही ये उन्हें देते हैं, तो आपके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं। इसलिए एक चीज समझ लें कि कभी भी किसी को भी ओटीपी शेयर न करें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रॉड कॉल से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
नंबर 3
- अगर आपके पास फ्रॉड कॉल आते हैं, तो आप डू नॉट डिस्टर्ब यानी डीएनडी सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। मोबाइल की सेटिंग में जाकर ये विकल्प आपको मिल जाता है और फिर आप इसे ऑन करके ऐसी कॉल्स को आने से रोक सकते हैं। वहीं, आप जब चाहें तब इसे बंद भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
फ्रॉड कॉल से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
नंबर 4
- आपको ध्यान रखना है कि कभी भी आपके पास फर्जी कॉल आए तो उन्हें कोई जानकारी शेयर न करें। साथ ही अपने बैंक और पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि ये जालसाज किसी और को या आपको ठग न पाएं।