Fraud Alert: एक समय था जब लोगों से छीना-झपटी करके या उनकी पॉकेट मारकर उनकी मेहनत की कमाई को चुरा लिया जाता था। यही नहीं, घर में घुसकर चोरी के भी कई ज्यादा मामले सामने आते रहते थे। हालांकि, ऐसी चीजें अभी भी हैं, लेकिन पहले के मुकाबले कम नजर आती हैं क्योंकि अब जालसाज लोगों को टेक्नोलॉजी की आड़ में नए तरीके से चपत लगाते हैं। इससे ये जालसाज लोगों की मेहनत की कमाई को उड़ा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें हमारी भी कुछ गलतियां होती हैं? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि हमें किन गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वरना जालसाज हमारे बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं...
{"_id":"660d24980269b644100849d9","slug":"fraud-alert-these-mistakes-can-lead-to-fraud-check-full-details-2024-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जालसाजों से जरा बचकर: भूलकर भी की ये चार गलतियां, तो खाते से निकल सकते हैं पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जालसाजों से जरा बचकर: भूलकर भी की ये चार गलतियां, तो खाते से निकल सकते हैं पैसे
Wed, 03 Apr 2024 03:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 03 Apr 2024 03:16 PM IST
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण फ्रॉड हो सकता है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन गलतियों के कारण फ्रॉड हो सकता है?
- फोटो : istock
भूलकर न करें ये गलतियां:-
नंबर 1
- आजकल जालसाज लोगों को ईमेल, मैसेज या सोशल मीडिया पर कोई लिंक भेजते हैं। ये किसी ऑफर्स, किसी एप को इंस्टॉल करने का या किसी भी तरह का लुभावना लिंक हो सकता है। ऐसे में अगर आप इस पर क्लिक कर देते हैं, तो आपका मोबाइल हैक हो जाता है और फिर जालसाज आपको चपत लगा देते हैं। इसलिए ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें।
किन गलतियों के कारण फ्रॉड हो सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- ये हम सभी जानते हैं कि आज के समय में ओटीपी कितना जरूरी है। ऐसे में अगर आप किसी अनजानी कॉल पर या किसी को अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को बता देते हैं, तो आप के साथ ठगी हो सकती है। इसलिए ध्यान रहे कि किसी को भी कभी भी ओटीपी न शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण फ्रॉड हो सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- कभी भी किसी ऑफर्स के पीछे न भागे। गूगल पर नजर आ रहा हर ऑफर्स असली है इसकी कोई गारंटी नहीं, क्योंकि जालसाज असली से मिलती हुई नकली वेबसाइट बनाकर भी लोगों को ठगते हैं। जहां पर वे लुभावने ऑफर्स देते हैं। इसलिए कभी भी किसी भी वेबसाइट से शॉपिंग या अन्य काम करते समय पहले जांच कर लें कि ये वेबसाइट असली है या नहीं।
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण फ्रॉड हो सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 4
- कई बार हम ऐसी एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेते हैं, जो एपीके फॉर्मेट में होती है। पर यहां ध्यान दें कि ये एप फेक हो सकती हैं, जो आपके मोबाइल के पासवर्ड, नेट बैंकिंग के पासवर्ड आदि चुराकर आपको चपत लगा सकती है। इसलिए एपीके एप से बचकर रहें।