फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Care Tips: गर्मी के मौसम में कार में जरूर करवा लें ये चार काम, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Sat, 19 Apr 2025 01:55 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 19 Apr 2025 01:55 PM IST
सार

गर्मियों के मौसम का असर सीधे आपकी कार पर देखने को मिलता है। तापमान बढ़ने से कार के कई उपकरणों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से उनके खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए अधिक गर्मी शुरू होने से पहले कार में ये चार काम जरूर करा लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Car Care Tips in Summer Check Four Essential Tasks to Avoid Expensive Damage
कार में करें ये बदलाव - फोटो : AdobeStock

Summer Season Car Tips: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, अब लोग पंखे और एसी का उपयोग भी शुरू कर चुके हैं। बहुत से लोग तो अब कार में सफर करते समय उसकी एसी भी चालू करना शुरू कर चुके हैं। ऐसे में यह गर्मी का मौसम आपकी कार के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। सूरज की तपिश, धूल, और हाई टेंपरेचर कार के परफार्मेंस पर बुरा असर डाल सकते हैं। अगर समय पर सही देखभाल न की जाए, तो कार में कई तरह की खराबियां, जैसे इंजन ओवरहीटिंग, बैटरी फेल होना, या टायर फटने, जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ये समस्याएं न सिर्फ आपको आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि सड़क पर आपकी सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकती हैं। इसलिए आइए इस लेख में हम आपको गर्मी के मौसम में कार की देखभाल के लिए चार जरूरी काम बताएंगे, जिन्हें करवाकर आप बड़ा नुकसान टाल सकते हैं।

Car Care Tips in Summer Check Four Essential Tasks to Avoid Expensive Damage
कूलिंग सिस्टम की जांच करवाएं - फोटो : AdobeStock

1. कूलिंग सिस्टम की जांच और सर्विसिंग
गर्मियों में कार का कूलिंग सिस्टम पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है। इंजन को ठंडा रखने के लिए रेडिएटर और कूलेंट का सही होना जरूरी है। गर्मी में कूलेंट का स्तर कम हो सकता है या वह गंदा हो सकता है, जिससे इंजन ओवरहीट हो सकता है। इसलिए, गर्मी शुरू होने से पहले रेडिएटर की सफाई करवाएं, कूलेंट लेवल चेक करें, और जरूरत पड़ने पर इसे बदलवाएं। साथ ही, रेडिएटर फैन और होज की स्थिति भी जांच लें। यह छोटा-सा काम आपके कार को गंभीर नुकसान से बचा सकता है।

ये भी पढ़ें- Car Care Tips: गर्मी के मौसम में कार में जरूर करवा लें ये चार काम, नहीं तो हो सकता है ये बड़ा नुकसान

Car Care Tips in Summer Check Four Essential Tasks to Avoid Expensive Damage
टायरों का रखरखाव - फोटो : Adobe Stock

2. टायरों का रखरखाव
गर्मी में अधिक तापमान की वजह से सड़कें गर्म हो जाती हैं, जिससे टायरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। गर्मी में टायरों का हवा का दबाव बढ़ सकता है, जिससे फटने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आपके कार का टायर पुराना होकर घिंस गया है, तो उसे तुरंत बदलें। साथ ही आप गर्मी के मौसम में साधारण हवा की जगह पर नाइट्रोजन गैस का उपयोग कर सकते हैं। नाइट्रोजन गैस टायरों को ठंडा और स्थिर रखने में मदद कर सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Care Tips in Summer Check Four Essential Tasks to Avoid Expensive Damage
बैटरी की देखभाल - फोटो : AdobeStock
3. बैटरी की देखभाल
गर्मी में कार की बैटरी पर भी बुरा असर पड़ता है। हाइ टेंपरेचर के कारण बैटरी का तरल पदार्थ वाष्पित हो सकता है, जिससे बैटरी कमजोर हो जाती है। गर्मी शुरू होने से पहले बैटरी के टर्मिनल्स की सफाई करवाएं और इलेक्ट्रोलाइट लेवल की जांच करें। अगर बैटरी 3-4 साल पुरानी है, तो उसकी टेस्टिंग जरूर करवाएं और जरूरत पड़ने पर नई बैटरी लगवाएं। 

ये भी पढ़ें - PM Kisan Yojana: किस महीने आ सकती है खाते में 20वीं किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस
विज्ञापन
Car Care Tips in Summer Check Four Essential Tasks to Avoid Expensive Damage
एयर कंडीशनिंग की सर्विसिंग कराएं - फोटो : Freepik

4. एयर कंडीशनिंग (एसी) सिस्टम की सर्विसिंग
चौथा और सबसे जरूरी चीज, गर्मी के मौसम में सफर के दौरान कार की एसी आपका सबसे बड़ा सहारा होता है। ऐसे में गर्मी से पहले एसी की सर्विसिंग जरूर करवाएं, जिसमें कूलेंट गैस का लेवल, फिल्टर की सफाई, और कंडेंसर की जांच शामिल हों। अगर एसी कम ठंडा कर रहा है, तो इसे तुरंत ठीक करवाएं। नियमित रखरखाव से एसी की कार्यक्षमता बढ़ती है और ईंधन की खपत भी कम होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed