Aadhar Card: आधार कार्ड आज भारत में पहचान के प्रमाण के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। सरकारी योजनाओं से लेकर बैंक तक लगभग सभी जगहों पर कागजी काम के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होता है। कई बार आधार कार्ड बनवाते समय उसमें कुछ गलत जानकारी दर्ज हो जाती है, या फिर हमारी निजी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर या घर का पता बदल जाता है। चूंकि आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहचान पत्र है और आजकल लगभग सभी जरूरी कामों के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है, इसलिए इसमें दर्ज जानकारी का सही और अपडेटेड होना बेहद जरूरी है। खासकर मोबाइल नंबर, क्योंकि कई सेवाओं और सरकारी योजनाओं के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ही OTP (वन टाइम पासवर्ड) आता है। इसी तरह, पता बदलने पर उसे भी आधार में अपडेट करवाना अनिवार्य हो जाता है ताकि पत्राचार या सत्यापन में कोई दिक्कत न हो।
Aadhaar Card: आधार कार्ड अपडेट होने के बाद क्या उसका नंबर बदल जाता है? यहां जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Fri, 18 Apr 2025 09:04 PM IST
सार
अगर किसी के आधार कार्ड में किसी प्रकार की कोई गलती होती है तो उसे अपडेट करना होता है। ऐसे में बहुत लोगों का सवाल रहता है क्या आधार कार्ड को अपडेट कराने के बाद आधार नंबर बदल जाता है? आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन