ATM Card Unblock Tips: अगर आपका कई साल पुराना बैंक खाता है, तो आपको याद होगा कि पहले पैसे निकालने के लिए एटीएम नहीं हुआ करते थे। बल्कि पहले लोगों को बैंक में लंबी-लंबी लाइनों में लगकर अपने पैसे को निकालना पड़ता था, और जमा करवाने के लिए भी यही सिस्टम था। वहीं, कई बार तो सर्वर की दिक्कत के कारण पैसे नहीं निकल पाते थे। पर अब ऐसा नहीं है क्योंकि हर गली-चौराहे पर एटीएम है, जिससे लोग जब चाहे तब पैसे निकाल सकते हैं। पर कई बार लोगों से उनका एटीएम कार्ड गुम हो जाता है, तो सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें वो ब्लॉक करवाना पड़ता है। वहीं, जब कार्ड मिल जाता है, तो वो अपने कार्ड को अनब्लॉक करवाने के लिए परेशान नजर आते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं या कभी आपको ये दिक्कत हुई है, तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपने एटीएम कार्ड को अनब्लॉक करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63be9705a6aa6d53356cba2e","slug":"follow-these-four-ways-to-unblock-atm-card-step-by-step-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM Card: अगर ब्लॉक हो जाए एटीएम कार्ड तो न घबराएं, इन चार तरीकों से करवा सकते हैं अनब्लॉक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATM Card: अगर ब्लॉक हो जाए एटीएम कार्ड तो न घबराएं, इन चार तरीकों से करवा सकते हैं अनब्लॉक
Thu, 12 Jan 2023 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक एटीएम कार्ड को अनब्लॉक करवाने का तरीका
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक एटीएम कार्ड को अनब्लॉक करवाने का तरीका
- फोटो : istock
इन तरीकों से करवा सकते हैं अनब्लॉक:-
कस्टमर केयर
- अगर आपने किसी कारण से अपना कार्ड अस्थाई रूप से ब्लॉक करवाया है, तो आपको इसे अनब्लॉक करवाने के लिए कस्टमर केयर की मदद लेनी होगी। आप अपने कस्टमर केयर को कॉल करके अपनी पूरी पहचान बताकर इसे अनब्लॉक करवा सकते हैं।
ब्लॉक एटीएम कार्ड को अनब्लॉक करवाने का तरीका
- फोटो : istock
ईमेल
- अगर आप अपने ब्लॉक एटीएम कार्ड को अनब्लॉक करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से अपने बैंक को ईमेल कर सकते हैं। यहां आपको अपनी समस्या के बारे में बताना है और बैंक की तरफ से निश्चित ही आपकी मदद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक एटीएम कार्ड को अनब्लॉक करवाने का तरीका
- फोटो : istock
अपने आप भी हो जाता है
- अगर आप कभी एटीएम मशीन से पैसे निकालने गए और यहां आपने अपने कार्ड का पिन तीन बार गलत डाल दिया, तो फिर आपका डेबिट कार्ड ऑटोमैटिक लॉक हो जाता है। ऐसा सुरक्षा कारणों की वजह से होता है, तो ऐसी स्थिति में आपको 24 घंटों का इंतजार करना है और आपका कार्ड अपने आप अनब्लॉक हो जाता है।
विज्ञापन
ब्लॉक एटीएम कार्ड को अनब्लॉक करवाने का तरीका
- फोटो : istock
बैंक जा सकते हैं
- अगर आपका एटीएम कार्ड अनब्लॉक नहीं हो रहा है, तो आप अपने बैंक की नजदीकी ब्रांच में जा सकते हैं। यहां जाकर आपको अपनी समस्या के बारे में बताना है और एक लिखित आवेदन भी देना पड़ सकता है। इसके बाद बैंक की तरफ से आपका कार्ड अनब्लॉक कर दिया जाता है।