Live
PM Kisan 24th Installment Live: पीएम मोदी आज जारी करेंगे 24वीं किस्त, क्या आपको मिलेंगे ₹2000? यहां चेक करें
{"_id":"6ae3e5c517b3b5f3b503abb7","slug":"pm-kisan-24th-installment-status-live-updates-prime-minister-modi-release-pm-kisan-nidhi-24-kist-today-2026-10-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Kisan 24th Installment Live: पीएम मोदी आज जारी करेंगे 24वीं किस्त, क्या आपको मिलेंगे ₹2000? यहां चेक करें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fri, 30 Oct 2026 08:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:11 AM IST
खास बातें
- PM Kisan 24th Installment Date Time News Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे
- पीएम किसान योजना के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को आज 2-2 हजार रुपये का लाभ मिलेगा
- योजना के किस्त के 2-2 हजार रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित होंगे
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कहां से जारी होगी?
- फोटो : Amar Ujala AI
लाइव अपडेट
08:10 AM, 30-Oct-2026
PM Kisan Ki Kist Kab Aaegi: कब आएगी 24वीं किस्त? इस वीडियो से समझें
- पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त आज यानी 30 अक्तूबर 2026 को जारी होगी
- इसको लेकर पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया है, देखें वीडियो:-
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतज़ार अब होगा खत्म! 🗓️ 30 अक्टूबर, 2026 📍 बनासकांठा, गुजरात 🎥 कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए QR कोड स्कैन करें और इस विशेष आयोजन का हिस्सा बनें। https://t.co/SjFVpgc2n3
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) October 29, 2026
08:00 AM, 30-Oct-2026
PM Kisan 24th Installment Kab Aayega: पीएम किसान योजना की पिछली किस्त कब आई थी?
- पीएम किसान योजना की अब तक कुल 23 किस्त जारी हो चुकी हैं
- 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी
- इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से भी अधिक पात्र किसानों को मिला था
विज्ञापन
07:50 AM, 30-Oct-2026
PM Kisan 24 Kist Kab Aayegi: कितने-कितने समय में आती है पीएम किसान योजना की किस्त?
- पीएम किसान योजना के तहत इस बार 24वीं किस्त जारी हो रही है
- ऐसे में जान लें कि पीएम किसान योजना के तहत हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
- अब तक योजना की सभी किस्तें लगभग इसी समय अंतराल के बीच जारी हुई हैं
07:40 AM, 30-Oct-2026
PM Kisan Ki Kist Kab Aaegi: आपको मिलेगी 24वीं किस्त या नहीं? चेक करें स्टेटस
- इसके लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- यहां Know Your Status वाले विकल्प पर क्लिक करें
- इसके बाद अपना Registration Number दर्ज करें
- फिर कैप्चा भरने के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी करें
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें
- इसके बाद स्क्रीन पर लैंड सीडिंग, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग का स्टेटस दिखेगा
- अगर ये सब पूरे हुए दिख रखे हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
07:30 AM, 30-Oct-2026
PM Kisan 24th Installment Kab Aayega: कितने बजे आपके खाते में आएगी 24वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना से जुड़ा कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा
- इसके बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी किस्त हस्तांतिरत करेंगे
07:20 AM, 30-Oct-2026
PM Kisan 24 Kist Kab Aayegi: क्या है पीएम किसान योजना?
- पीएम किसान योजना के तहत किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का काम किया जाता है
- इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये देने का प्रावधान है
- इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है
- पीएम किसान योजना को भारत सरकार चलाती है
विज्ञापन
विज्ञापन
07:10 AM, 30-Oct-2026
PM Kisan Ki Kist Kab Aaegi: खाते में आएंगे 2000 रुपये तो कैसे चेक करें?
- 24वीं किस्त जारी होने के बाद आपको किस्त के पैसे मिले हैं या नहीं, ये आप कुछ तरीकों से चेक कर सकते हैं
- इसमें सबसे पहले तो सरकार आपको किस्त जारी होने का मैसेज भेजती है और बैंक भी
- अगर किसी कारण ये मैसेज नहीं आए हैं, तो यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए बैलेंस चेक कर सकते हैं
- वरना आप नजदीकी एटीएम या बैंक की ब्रांच में जाकर भी चेक कर सकते हैं कि किस्त के 2000 रुपये खाते में आए हैं या नहीं
06:55 AM, 30-Oct-2026
PM Kisan 24th Installment Kab Aayega: 24वीं किस्त में करोड़ों किसानों को लाभ
- पीएम किसान योजना की आज 24वीं किस्त होगी, तो करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा
- 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया जाएगा
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-Kisan) की 24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,690 करोड़ से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण। 🗓️ 30 अक्टूबर, 2026 📍 बनासकांठा, गुजरात https://t.co/xnV1HOc2VJ
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) October 29, 2026
06:45 AM, 30-Oct-2026
PM Kisan 24 Kist Kab Aayegi: 24वीं किस्त किसे मिलेगी और किसे नहीं?
- पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है, जो योजना के लिए पात्र होते हैं
- साथ ही आपको बतौर लाभार्थी योजना के तहत आने वाले काम भी करवाने जरूरी होते हैं
- इसमें पहला काम होता है ई-केवाईसी का जो योजना से जुड़े किसानों के लिए करवाना बेहद जरूरी है
- इसी तरह भू-सत्यापन का काम भी जरूरी है
- साथ ही आधार लिंकिंग का काम भी जरूरी है
- अगर आप ये काम करवा लेते हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है और इन कामों को न करवाने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
06:35 AM, 30-Oct-2026
PM Kisan Ki Kist Kab Aaegi: कितने पैसे आएंगे खाते में?
- पीएम किसान योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं
- ऐसे में आज 24वीं किस्त में भी पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे