फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने पर कितना लगता है जुर्माना? रेलवे के इन नियमों से कहीं आप अनजान तो नहीं

Thu, 29 Oct 2026 08:46 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 29 Oct 2026 08:46 PM IST
सार

  • Traveling Without Ticket Penalty: बहुत से लोगों को 1 जुलाई से लागू हुए नए जुर्माने के बारे में जानकारी नहीं है।
  • ऐसे में कई यात्रियों को ट्रेन में सफर के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसलिए, आइए इस लेख में समझते हैं कि बिना टिकट यात्रा करने पर कितना जुर्माना लगता है।

विज्ञापन
What Is the Penalty for Traveling Without a Ticket in Trains? Are You Unaware of These Railway Rules
बिना टिकट ट्रेन यात्रा जुर्माना - फोटो : AI

Traveling Without Ticket Penalty: भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन कहा जाता है, जिससे रोजाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं। सफर करने के लिए वैध टिकट या पास होना अनिवार्य नियम है, लेकिन कई लोग अनजाने में या जल्दबाजी के कारण बिना टिकट ही ट्रेन में चढ़ जाते हैं। ऐसे यात्रियों को यह बात अच्छी तरह पता होनी चाहिए कि बिना टिकट यात्रा करना कानूनन अपराध है और पकड़े जाने पर भारी वित्तीय दंड भुगतना पड़ सकता है।



दरअसल, बहुत कम लोगों को यह याद रहता है कि 1 जुलाई से भारतीय रेलवे का जुर्माना (फाइन) बढ़ गया है। ऐसे में जब लोग यह सोचकर ट्रेन में चढ़ जाते हैं कि वे बाद में जुर्माना देकर यात्रा कर लेंगे, और जब जुर्माना चुकाने की बारी आती है, तब उन्हें पता चलता है कि पेनल्टी तो पहले से काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। रेलवे नियमों के अनुसार, टीटीई द्वारा पकड़े जाने पर न सिर्फ यात्रा का पूरा किराया वसूला जाता है, बल्कि भारी पेनल्टी भी लगाई जाती है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो रेलवे के इन नियमों की पूरी जानकारी होना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि बिना टिकट यात्रा करने पर कितना जुर्माना लग सकता है।

Trending Videos
What Is the Penalty for Traveling Without a Ticket in Trains? Are You Unaware of These Railway Rules
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

न्यूनतम जुर्माना कितना देना पड़ता है?

  • रेलवे के नियमों के अनुसार, अगर कोई यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे अपनी यात्रा की वास्तविक दूरी का कम से कम न्यूनतम किराया और उसके साथ 500 रुपये का जुर्माना दोनों एक साथ भरना पड़ता है। 
  • इसके बिना सफर पूरा करने की अनुमति नहीं मिलती है।
What Is the Penalty for Traveling Without a Ticket in Trains? Are You Unaware of These Railway Rules
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

अतिरिक्त पेनल्टी का क्या नियम है?

  • न्यूनतम किराए के अलावा यात्री से उतनी ही दूरी का अतिरिक्त दंड शुल्क या कम से कम तय की गई निश्चित राशि बतौर जुर्माना तुरंत मौके पर ही वसूली जाती है।
  • यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि लोग बिना टिकट यात्रा करने से बचें और रेलवे नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Is the Penalty for Traveling Without a Ticket in Trains? Are You Unaware of These Railway Rules
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

जुर्माना न देने पर क्या होता है?

  • अगर कोई यात्री पकड़े जाने पर जुर्माना चुकाने में असमर्थ रहता है या पैसे देने से मना करता है, तो उसे तुरंत रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया जा सकता है।
  • इसके बाद उसे कानूनी कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाता है, जहां आगे की सजा तय होती है।
विज्ञापन
What Is the Penalty for Traveling Without a Ticket in Trains? Are You Unaware of These Railway Rules
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

आरक्षित कोच में सफर का नियम?

  • अगर किसी यात्री के पास सामान्य यानी जनरल टिकट है और वह बिना उचित अनुमति के एसी या स्लीपर कोच में सफर करता पकड़ा जाता है, तो उसे भी पूरी तरह बिना टिकट यात्रा करने के समान ही माना जाता है।
  • ऐसे मामलों में टीटीई आपसे आरक्षित बोगी के किराए में जनरल टिकट का पैसा माइनस करके आपसे पैसा वसूल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed