जब घर में बिजली का बिल आता है तो कई लोगों की नजर सिर्फ कुल रकम और इस्तेमाल हुई यूनिट पर जाती है, लेकिन बिजली के बिल में कई अलग-अलग चार्ज शामिल हो सकते हैं।
इनमें फिक्स्ड चार्ज और एनर्जी चार्ज प्रमुख हैं। दोनों का संबंध बिजली की सप्लाई से है, लेकिन दोनों की गणना अलग तरीके से होती है। आमतौर पर लोग इन दोनों चार्ज यानी फिक्स्ड चार्ज और एनर्जी चार्ज में अंतर नहीं जानते हैं। पर आप यहां इन दोनों के अंतर को जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
क्या आपको पता है बिजली के बिल में फिक्स्ड और एनर्जी चार्ज में अंतर?
- फोटो : AI Generated
फिक्स्ड चार्ज क्या होता है?
- फिक्स्ड चार्ज वह शुल्क है जो बिजली कनेक्शन की उपलब्धता और स्वीकृत लोड जैसी चीजों के आधार पर लगाया जाता है
- यह चार्ज आमतौर पर बिजली की खपत यानी आपने कितनी यूनिट बिजली इस्तेमाल की, उससे सीधे तय नहीं होता
- इसे ऐसे समझिए कि किसी महीने बिजली की खपत कम होने पर भी फिक्स्ड चार्ज बिल में आ सकता है
3 of 5
क्या आपको पता है बिजली के बिल में फिक्स्ड और एनर्जी चार्ज में अंतर?
- फोटो : Adobe Stock
- इसका कारण यह है कि बिजली वितरण कंपनी को कनेक्शन और बिजली की आपूर्ति से जुड़ी कुछ व्यवस्थाओं को बनाए रखना होता है
- हालांकि, फिक्स्ड चार्ज की राशि सभी उपभोक्ताओं के लिए एक जैसी नहीं होती
- यह उपभोक्ता की श्रेणी, कनेक्शन के प्रकार, मीटर पर अप्रूव हुआ लोड और संबंधित राज्य की बिजली वितरण कंपनी के लागू टैरिफ के अनुसार अलग हो सकती है
4 of 5
क्या आपको पता है बिजली के बिल में फिक्स्ड और एनर्जी चार्ज में अंतर?
- फोटो : AI Generated
एनर्जी चार्ज क्या होता है?
- एनर्जी चार्ज बिजली की वास्तविक खपत पर आधारित शुल्क होता है
- इसे आमतौर पर इस्तेमाल की गई बिजली की यूनिट के आधार पर बिल में जोड़ा जाता है
- उदाहरण के लिए, अगर किसी बिलिंग अवधि में आपने 200 यूनिट बिजली इस्तेमाल की है तो एनर्जी चार्ज की गणना उस डिस्कॉम के लागू टैरिफ के अनुसार होगी
5 of 5
क्या आपको पता है बिजली के बिल में फिक्स्ड और एनर्जी चार्ज में अंतर?
- फोटो : Adobe Stock
- यहां यह समझना जरूरी है कि बिजली की प्रति यूनिट दर हर जगह एक जैसी नहीं होती
- अलग-अलग राज्यों और उपभोक्ता श्रेणियों में टैरिफ अलग हो सकता है
- कुछ जगह खपत के अलग-अलग स्लैब के लिए अलग दरें भी लागू होती हैं