फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आपका गैस सिलिंडर एक्सपायर तो नहीं? जानें सिलिंडर की वैधता चेक करने का तरीका

Thu, 01 Oct 2026 06:16 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 01 Oct 2026 06:16 PM IST
सार

अक्सर ऐसा होता है कि डिलिवरी बॉय ग्राहकों को एक्सपायरी सिलिंडर दे जाता है। ऐसे में जिन लोगों को सिलिंडर का एक्सपायरी डेट चेक करने नहीं आता है वो समझ नहीं पाते हैं, और ऐसे में जोखिम काफी बढ़ जाता है। इसलिए आइए इस लेख में ये समझते हैं कि आप खुद से गैस सिलिंडर की एक्सपायरी कैसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Is Your LPG Gas Cylinder Expired Know How to Check Cylinder Validity and Statutory Test Date Easily
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

LPG Cylinder Expiry Date: रसोई गैस यानी एलपीजी सिलिंडर बहुत से घरों की बुनियादी जरूरत बन चुका है, लेकिन इसकी सुरक्षा से जुड़ी थोड़ी सी अनदेखी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। अक्सर लोग नया सिलिंडर लेते समय उसकी सील और वजन तो देख लेते हैं, लेकिन उसकी वैधता यानी टेस्ट ड्यू डेट की जांच करना भूल जाते हैं।

सिलिंडर की एक तय समयावधि होती है, जिसके बाद सुरक्षा मानकों के तहत उसकी जांच करना अनिवार्य होता है। समय बीत जाने पर सिलिंडर की धातु कमजोर हो सकती है, जिससे गैस रिसाव का खतरा बढ़ जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि सिलिंडर पर लिखे अक्षरों और अंकों का क्या मतलब होता है और आप घर बैठे आसानी से इसकी वैधता की जांच कैसे कर सकते हैं।

Is Your LPG Gas Cylinder Expired Know How to Check Cylinder Validity and Statutory Test Date Easily
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

सिलिंडर की पट्टी पर लिखे ए, बी, सी, डी का मतलब समझें

  • सिलिंडर के ऊपरी हिस्से पर बनी तीन पट्टियों में से एक पर 'A-26' या 'B-28' जैसा कोड लिखा होता है।
  • इसमें 'A' अंग्रेजी के पहले तीन महीनों (जनवरी से मार्च), 'B' (अप्रैल से जून), 'C' (जुलाई से सितंबर) और 'D' (अक्टूबर से दिसंबर) तिमाही को दर्शाता है।
Is Your LPG Gas Cylinder Expired Know How to Check Cylinder Validity and Statutory Test Date Easily
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

कोड के आखिरी दो अंक बताते हैं टेस्ट का वर्ष

  • अक्षर के ठीक आगे लिखे दो अंक उस साल को दर्शाते हैं जिसमें सिलिंडर का सुरक्षा परीक्षण होना जरूरी है।
  • उदाहरण के लिए, यदि सिलिंडर पर 'C-26' लिखा है, तो इसका अर्थ है कि सिलिंडर की टेस्ट ड्यू डेट वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही यानी सितंबर 2026 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Your LPG Gas Cylinder Expired Know How to Check Cylinder Validity and Statutory Test Date Easily
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

टेस्ट ड्यू डेट निकलने के बाद इस्तेमाल करना है खतरनाक

  • अगर आपके सिलिंडर पर लिखा वर्ष और महीना बीत चुका है, तो इसका मतलब है कि वह टेस्टिंग के लिए ड्यू हो चुका है।
  • ऐसे सिलिंडर में मेटल की मजबूती कम होने से गैस लीक या प्रेशर झेलने की क्षमता घटने का गंभीर जोखिम रहता है, जो हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
Is Your LPG Gas Cylinder Expired Know How to Check Cylinder Validity and Statutory Test Date Easily
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock

पुराना या आउटडेटेड सिलिंडर मिलने पर क्या करें?

  • डिलीवरी लेते समय सिलिंडर की पट्टी पर लिखी तारीख जरूर जांचें।
  • अगर टेस्ट ड्यू डेट निकल चुकी हो, तो उस सिलिंडर को लेने से तुरंत मना कर दें।
  • आप डिलीवरी मैन या अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करके उसकी जगह दूसरा सुरक्षित सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed