PUC Certificate Validity Check: सड़क पर वाहन चलाने के लिए केवल ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी ही नहीं, बल्कि वैध पीयूसी (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) सर्टिफिकेट होना भी बेहद अनिवार्य है। अगर आपकी गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है, तो ट्रैफिक पुलिस आपका भारी चालान काट सकती है।
{"_id":"6aa16385dc74ee7a2a07ab2b","slug":"fine-for-driving-without-puc-certificate-how-to-check-vehicle-emission-validity-online-2026-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीयूसी सर्टिफिकेट न होने पर कितना लगेगा जुर्माना? ऐसे चेक करें आपकी गाड़ी का पाल्यूशन वैध है या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीयूसी सर्टिफिकेट न होने पर कितना लगेगा जुर्माना? ऐसे चेक करें आपकी गाड़ी का पाल्यूशन वैध है या नहीं
Wed, 09 Sep 2026 07:17 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:17 PM IST
सार
अगर किसी की गाड़ी का PUC सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है और पुलिस जांच में पकड़ा जाता है तो उसका भारी चालान कटता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि कितने का चालान कटता है और आप कैसे चेक करें की आपकी गाड़ी का PUC वैध या नहीं।
विज्ञापन
पीयूसी सर्टिफिकेट जुर्माना नियम
- फोटो : AI
परिवहन पोर्टल पर ऐसे करें चेक
- फोटो : Adobe Stock
परिवहन पोर्टल पर ऐसे करें चेक
- अपनी गाड़ी का पीयूसी सर्टिफिकेट वैध है या नहीं, इसे जांचना बेहद आसान है।
- इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में आधिकारिक परिवहन पीयूसी पोर्टल खोलें।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाते ही आपको मुख्य मेन्यू में 'PUC Details' का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
जरूरी विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
जरूरी विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें
- अगले पेज पर आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (वाहन संख्या) दर्ज करना होगा।
- इसके साथ ही सुरक्षा कारणों से गाड़ी का चेसिस नंबर (अंतिम 5 अंक) भरना अनिवार्य है।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड सही-सही भरकर 'Check PUC Details' वाले बटन पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रीन पर मिलेगी पूरी जानकारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
स्क्रीन पर मिलेगी पूरी जानकारी
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर वाहन के प्रदूषण प्रमाण पत्र का पूरा विवरण आ जाएगा।
- इसमें प्रमाण पत्र जारी होने की तारीख से लेकर उसकी वैधता की अंतिम तिथि तक की पूरी जानकारी साफ दिख जाएगी।
- अगर आपका सर्टिफिकेट एक्सपायर होने वाला है, तो आप तुरंत नजदीकी पीयूसी केंद्र जाकर नया सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
एमपरिवहन एप से भी कर सकते हैं जांच
- वेबसाइट के अलावा आप अपने स्मार्टफोन में 'mParivahan' एप डाउनलोड करके भी पीयूसी स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- एप में अपनी गाड़ी का नंबर जोड़ते ही डिजिटल आरसी के साथ पॉल्यूशन की वैलिडिटी दिख जाती है।
- इस आसान ऑनलाइन सुविधा की मदद से आप भारी जुर्माने और कानूनी झंझटों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।