Female Gym Rights: वर्तमान समय में हर कोई अपने आपको फिट रखना चाहता है। साथ ही खूबसूरत दिखना चाहता है। फिट रहने के लिए जिम और योगा सेंटर से जुड़ते हैं। जिम जाने में महिलाएं भी पुरुषों से पीछे नहीं है। लेकिन इन जगहों पर सुविधाओं की कमी और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं भी देखी जाती है। सबसे बड़ी बात है कि कई जिम सेंटर में महिलाओं के लिए अलग चेंजिंग रूम नहीं होता है और न ही कोई महिला ट्रेनर। इसके कारण कई बार महिलाओं को असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।
महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और गलत तरीके से वीडियो बनाने जैसी गंभीर घटनाएं भी घटी हैं। इन समस्याओं के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया। यूपी में सरकार ने सभी जिम, योगा सेंटर और स्विमिंग पूल में महिला ट्रेनर की नियुक्ति अनिवार्य कर दिया है। अगर किसी संस्थान ने ऐसा नहीं किया है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आज हम आपको अपनी खबर में बताते हैं कि अगर किसी जिम में अभी भी ये सुविधाएं नहीं हैं या किसी महिला का यौन उत्पीड़न होता है, तो वह कहां और कैसे शिकायत कर सकती है।
2 of 5
जिम में चेंजिंग रूम और महिला ट्रेनर नहीं है तो कहां करें शिकायत?
- फोटो : Adobe Stock
कहां शिकायत करें महिलाएं?
अगर जिम कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम और महिला ट्रेनर नहीं है, तो सबसे पहले आपको जिम के मालिक या मैनेजर से बात करनी चाहिए। अगर जिम का मालिक या मैनेजर आपकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करता है, तो आप राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत कर सकती हैं।
3 of 5
जिम में चेंजिंग रूम और महिला ट्रेनर नहीं है तो कहां करें शिकायत?
- फोटो : Adobe Stock
शिकायत करने के लिए आप राष्ट्रीय महिला आयोग की वेबसाइट पर जाएं, ऑनलाइन शिकायत भरें, अपनी समस्या और जिम के पूरी जानकारी दें। सबसे खास बात यह है कि आयोग आपकी पहचान गोपनीय रखेगा और मामले की जांच करवाएगा।
Plane: क्या होती है हवाई जहाज के टायर की क्वालिटी? क्या एक टायर पर कर सकता है लैंड? यहां जानें हर सवाल का जवाब
4 of 5
जिम में चेंजिंग रूम और महिला ट्रेनर नहीं है तो कहां करें शिकायत?
- फोटो : Adobe Stock
इसके साथ ही अगर कोई यौन उत्पीड़न का शिकार हुआ है। जैसे गलत तरीके से छूना, आपत्तिजनक टिप्पणी, गलत रूप से वीडियो बनाना या अश्लील मैसेज भेजना तो आप केंद्र सरकार के SHe-Box पोर्टल पर शिकायत कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले shebox.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा, फिर शिकायत फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट और जानकारी अपलोड करें। यह पोर्टल ऑनलाइन और सुरक्षित है। आपकी शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंच जाती है।
Today Bank Holiday: आज बैंक खुले हैं या नहीं? कहीं आपके शहर में तो नहीं रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें लिस्ट
5 of 5
जिम में चेंजिंग रूम और महिला ट्रेनर नहीं है तो कहां करें शिकायत?
- फोटो : Adobe Stock
वर्तमान समय में लोग फिट रहने के लिए जिम जाते हैं। लेकिन सुरक्षा, सम्मान और सुविधा से कोई समझौता नहीं करना चाहिए। अगर किसी जिम में महिला ट्रेनर या चेंजिंग रूम नहीं है, या वहां असुरक्षित महसूस होता है तो महिलाएं कानूनी शिकायत भी कर सकती हैं।