फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM kisan Yojana: 14वीं किस्त आने से पहले किसान जरूर करवा लें ये तीन काम, यहां जानें कब तक आ सकते हैं पैसे

Mon, 10 Jul 2023 12:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 10 Jul 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers must be complete these 3 work get 14th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
किस्त का लाभ पाने के लिए ये तीन काम करवाने जरूरी - फोटो : Amar Ujala

PM kisan Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं को केंद्र या राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर चलाती हैं। इनमें बिजली-पानी, आवास, राशन, पेंशन, बीमा समेत कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे किसानों के लिए चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल पूरे 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार भी 14वीं किस्त के रूप में 2 हजार रुपये की किस्त जारी होने वाली है, लेकिन उससे पहले जरूरी है कि किसान अपने कुछ काम पूरे करवा लें। वरना किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जो किसानों को पूरे करवाने हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Farmers must be complete these 3 work get 14th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
किस्त का लाभ पाने के लिए ये तीन काम करवाने जरूरी - फोटो : Istock

कब आ सकती है 14वीं किस्त?

  • अब तक पात्र किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और इस बार बारी 14वीं किस्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 14वीं किस्त के पैसे जुलाई के महीने में किसी भी सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Farmers must be complete these 3 work get 14th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
किस्त का लाभ पाने के लिए ये तीन काम करवाने जरूरी - फोटो : istock

इन तीन कामों को पूरा करवा लें किसान:-

ई-केवाईसी

  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। जो किसान ये काम करवा चुके हैं, उन्हें तो किस्त मिल सकती है। पर जिन्होंने अब तक ये काम नहीं करवाया है, उनकी किस्त अटक सकती है। आप आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers must be complete these 3 work get 14th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
किस्त का लाभ पाने के लिए ये तीन काम करवाने जरूरी - फोटो : istock

भू-सत्यापन

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप समय रहते भू-सत्यापन करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है, तो आप इसके लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Farmers must be complete these 3 work get 14th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana
किस्त का लाभ पाने के लिए ये तीन काम करवाने जरूरी - फोटो : istock

आधार लिंक

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल सके, तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवा लें। आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को करवा सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो नियमों के तहत आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed