फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Tips: भीषण गर्मी में कम हो गई है पंखे की रफ्तार तो तुरंत करें ये काम, फर्राटेदार हो सकती है स्पीड

Sun, 25 May 2025 06:46 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 25 May 2025 06:46 PM IST
सार

अक्सर लोगों के पंखे की रफ्तार कम हो जाती है। सीलिंग फैन की रफ्तार कम होने के कई कारण हो सकते हैं। आइए इस लेख में इसी बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि इसे ठीक करने के क्या उपाय हैं?

विज्ञापन
Fan Running Slow in Summer Tips and Tricks Check Simple Trick for Faster Speed
पंखा - फोटो : Adobe Stock

Summer Tips: गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, बहुत जगहों पर तो तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। ऐसे में सीलिंग फैन एक ऐसा उपकरण है जिसका इस्तेमाल गर्मी की शुरुआत से लेकर खत्म होने तक लगभग सभी करते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि सीलिंग फैन की रफ्तार धीमी हो जाती है, जिसकी वजह से उतनी हवा नहीं मिल पाती है जितनी मिलनी चाहिए। इसके कुछ कारण हो सकते हैं, ऐसे में आप कुछ छोटे उपायों को अपनाकर पंखे की रफ्तार तेज कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।



कुछ आसान और छोटे उपाय अपनाकर आप अपने पंखे को फिर से फर्राटेदार बना सकते हैं। यह समस्या आमतौर पर पंखे के कंडेंसर या उसके ब्लेड में धूल जमने के कारण आती है। आइए इस लेख में पंखे को तेज करने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Fan Running Slow in Summer Tips and Tricks Check Simple Trick for Faster Speed
पंखा - फोटो : Adobe Stock

पंखे की सफाई करें
पंखे की धीमी रफ्तार का सबसे बड़ा कारण ब्लेड पर जमा धूल और गंदगी है। धूल जमने से ब्लेड का वजन बढ़ता है जिससे हवा का प्रवाह कम होता है। पंखे को बंद करें और एक हल्के गीले कपड़े से ब्लेड, ग्रिल, और मोटर के बाहरी हिस्से को साफ करें। इसके बाद सूखे कपड़े से पोंछ लें। हर 15-20 दिन में सफाई करने से पंखे की स्पीड बनी रहती है।


ये भी पढ़ें- PM Kisan Nidhi Yojana: क्या आपके खाते में आएंगे 20वीं किस्त के पैसे या नहीं? ऐसे करें पता
 
Fan Running Slow in Summer Tips and Tricks Check Simple Trick for Faster Speed
पंखा - फोटो : Adobe Stock

बियरिंग को लुब्रिकेट करें
पंखे की मोटर में बियरिंग समय के साथ सूख सकती हैं, जिससे रफ्तार कम हो जाती है। पंखे को खोलकर (सुरक्षा के साथ) मोटर के बियरिंग में मशीन ऑयल जैसे लुब्रिकेंट की 2-3 बूंदें डालें। यह घर्षण को कम करता है और रफ्तार बढ़ाता है।


ये भी पढ़ें-  LPG Gas: आपके गैस सिलेंडर में कम गैस तो नहीं? जानें डिलीवरी बॉय कैसे करते हैं हेराफेरी, ऐसे करें पता
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fan Running Slow in Summer Tips and Tricks Check Simple Trick for Faster Speed
सीलिंग फैन - फोटो : Adobe Stock

कैपेसिटर की जांच करें
पंखे का कैपेसिटर मोटर को शुरू करने और गति बनाए रखने में मदद करता है। कई बार कैपेसिटर के खराब होने की वजह से पंखा धीमा चलता है। अगर आपका पंखा धीमा चल रहा है तो इलेक्ट्रीशियन की मदद से आप एक बार कैपेसिटर बदल दें। इससे पंखा फिर से तेज चलने लगेगा।

विज्ञापन
Fan Running Slow in Summer Tips and Tricks Check Simple Trick for Faster Speed
पंखा - फोटो : Adobe Stock
ब्लेड की स्थिति और बैलेंस
पंखे के ब्लेड मुड़ने या असंतुलित होने पर रफ्तार कम हो सकती है। ब्लेड को चेक करें और अगर वे टेढ़े हैं, तो उन्हें सीधा करें। सही बैलेंस से पंखा तेज चलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed