Family Floater vs Individual Policy: आज के समय में अपने परिवार को मेडिकल खर्चों से सुरक्षित रखने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेना बेहद जरूरी हो गया है। मगर बाजार में पॉलिसियों के इतने विकल्प मौजूद हैं कि एक आम इंसान अक्सर इस बात को लेकर उलझन में पड़ जाता है कि वह पूरे परिवार के लिए एक ही 'फैमिली फ्लोटर' प्लान ले या घर के हर सदस्य के लिए अलग-अलग 'इंडिविजुअल' पॉलिसी खरीदे।
गलत फैसला लेने से न सिर्फ आपको प्रीमियम में जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इन दोनों पॉलिसियों में क्या अंतर है और आपके परिवार के लिए कौन सा विकल्प सबसे फायदेमंद रहेगा।
2 of 5
क्या है फैमिली फ्लोटर प्लान और इसके बड़े फायदे?
- फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
क्या है फैमिली फ्लोटर प्लान और इसके बड़े फायदे?
- फैमिली फ्लोटर एक ऐसी कंबाइंड (संयुक्त) पॉलिसी है जिसमें एक ही प्रीमियम देकर पूरे परिवार (पति, पत्नी और बच्चे) को एक निश्चित बीमा राशि के तहत कवर किया जाता है।
- इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह अलग-अलग पॉलिसियों के मुकाबले काफी सस्ती पड़ती है और पूरे परिवार के लिए सिर्प एक ही पॉलिसी को मैनेज या रिन्यू करना बेहद आसान होता है।
3 of 5
फैमिली फ्लोटर का सबसे बड़ा जोखिम
- फोटो : Adobe stock
फैमिली फ्लोटर का सबसे बड़ा जोखिम
- इस प्लान का एक बड़ा नियम यह है कि इसकी पूरी बीमा राशि को परिवार का कोई भी एक सदस्य या सभी सदस्य मिलकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- उदाहरण के लिए, अगर 5 लाख रुपये की पॉलिसी में साल के शुरू में ही एक सदस्य के इलाज पर 4.5 लाख रुपये खर्च हो गए, तो बाकी बचे सदस्यों के लिए पूरे साल में केवल 50 हजार रुपये का ही कवर बचेगा, जो किसी बड़ी इमरजेंसी में कम पड़ सकता है।
4 of 5
इंडिविजुअल पॉलिसी क्या है?
- फोटो : ANI
इंडिविजुअल पॉलिसी क्या है?
- इंडिविजुअल प्लान में परिवार के हर एक सदस्य के लिए बिल्कुल अलग पॉलिसी ली जाती है और हर किसी की बीमा राशि स्वतंत्र होती है।
- इसका मतलब यह है कि अगर परिवार का कोई एक सदस्य बीमार होकर अपनी पूरी बीमा राशि खर्च भी कर दे, तो भी बाकी सदस्यों के कवर पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।
- यह उन परिवारों के लिए बेस्ट है जहां कोई पुरानी बीमारी से पीड़ित है।
5 of 5
आपके परिवार के लिए कौन सा विकल्प है सबसे बेस्ट
- फोटो : Adobe Stock
आपके परिवार के लिए कौन सा विकल्प है सबसे बेस्ट
- अगर आपके परिवार में सभी सदस्य युवा हैं और किसी को कोई गंभीर बीमारी नहीं है, तो कम बजट में 'फैमिली फ्लोटर' प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- वहीं अगर आपके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता शामिल हैं या किसी को पहले से कोई बड़ी बीमारी नहीं है, तो उनके लिए अलग से 'इंडिविजुअल' पॉलिसी लेना ही सबसे सुरक्षित और बेहतर फैसला साबित होगा।