फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake Loan: कहीं आपके नाम पर तो नहीं चल रहा फर्जी लोन? सिर्फ पैन कार्ड की मदद से घर बैठे ऐसे करें चेक

Wed, 15 Jul 2026 07:06 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 15 Jul 2026 07:06 PM IST
सार

Check Fraudulent Loans Online: फेक लोन को लेकर अक्सर लोगों के मन में शक रहता है कि कहीं उनके नाम पर भी कोई फेक लोन न चल रहा हो। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि आप घर बैठे किस तरह से अपने नाम पर चल रहे फेक लोग को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Fake Loan Fraud Check: How to Use Your PAN Card Online to Detect Fraudulent Loans in Your Name
फर्जी लोन कैसे चेक करें? - फोटो : AI

Fake Loan Scam Detection: आजकल डिजिटल बैंकिंग के दौर में घर बैठे तुरंत लोन मिलना जितना आसान हो गया है, उतनी ही तेजी से धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं। कई बार जालसाज लोगों के दस्तावेज़ों का गलत इस्तेमाल करके उनके नाम पर फर्जी लोन ले लेते हैं, और पीड़ित व्यक्ति को तब तक भनक नहीं लगती जब तक कि उसके पास बैंक का नोटिस नहीं आ जाता। 



इस तरह के फर्जीवाड़े से आपका सिबिल स्कोर पूरी तरह खराब हो सकता है, जिससे भविष्य में असली लोन मिलने में भारी दिक्कत आती है। आइए बेहद सरल भाषा में समझते हैं कि आप सिर्फ अपने पैन कार्ड की मदद से घर बैठे इस जालसाजी का पता कैसे लगा सकते हैं।

Fake Loan Fraud Check: How to Use Your PAN Card Online to Detect Fraudulent Loans in Your Name
क्रेडिट स्कोर वेबसाइट्स की लें मदद - फोटो : AdobeStock

क्रेडिट स्कोर वेबसाइट्स की लें मदद
अपने नाम पर चल रहे लोन की जानकारी जुटाने का सबसे आसान तरीका है कि आप आधिकारिक क्रेडिट ब्यूरो जैसे सिबिल की वेबसाइट पर जाएं। इसके अलावा आप विश्वसनीय फाइनेंशियल एप्स जैसे पेटीएम, पैसाबाजार या क्रेड पर जाकर भी अपना फ्री क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं, जहां आपके लोन की पूरी हिस्ट्री दिख जाती है।

Fake Loan Fraud Check: How to Use Your PAN Card Online to Detect Fraudulent Loans in Your Name
पैन नंबर से खुलेगा पूरी लोन हिस्ट्री का कच्चा चिट्ठा - फोटो : AdobeStock

पैन नंबर से खुलेगा पूरी लोन हिस्ट्री का कच्चा चिट्ठा
जब आप इन पोर्टल्स पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और पैन कार्ड नंबर दर्ज करेंगे, तो आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा। इसे भरते ही आपकी स्क्रीन पर एक विस्तृत क्रेडिट रिपोर्ट खुल जाएगी। इस रिपोर्ट में 'एक्टिव अकाउंट्स' वाले सेक्शन में जाकर ध्यान से देखें कि वहां कौन-कौन से लोन या क्रेडिट कार्ड दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake Loan Fraud Check: How to Use Your PAN Card Online to Detect Fraudulent Loans in Your Name
अंजान या संदिग्ध लोन दिखने पर तुरंत लें एक्शन - फोटो : AdobeStock

अंजान या संदिग्ध लोन दिखने पर तुरंत लें एक्शन
अगर क्रेडिट रिपोर्ट में कोई ऐसा लोन दिखाई दे रहा है जो आपने कभी लिया ही नहीं है, तो समझ जाएं कि आप किसी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। ऐसी स्थिति में बिल्कुल भी न घबराएं, उस संदिग्ध लोन अकाउंट का नंबर और बैंक का नाम नोट कर लें। इसके बाद संबंधित बैंक या लोन देने वाली संस्था के कस्टमर केयर पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन
Fake Loan Fraud Check: How to Use Your PAN Card Online to Detect Fraudulent Loans in Your Name
फर्जी लोन की शिकायत करने का सही और कानूनी तरीका(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
फर्जी लोन की शिकायत करने का सही और कानूनी तरीका
बैंक में शिकायत करने के अलावा, आप भारत सरकार के आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। साथ ही, आरबीआई के सचेत पोर्टल पर भी इसकी लिखित शिकायत भेजें। बैंक और साइबर पुलिस की जांच पूरी होने के बाद आपका सिबिल स्कोर सुधार दिया जाएगा और आप कानूनी परेशानी से बच जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed