Fake App Alert: आजकल आप देखेंगे तो आपको लगभग हर किसी के हाथ में आसानी से स्मार्टफोन नजर आ जाएंगे, जिन्हें लोग अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग हो, गेम खेलना हो, ऑनलाइन क्लास लेनी हो, किसी को पैसे भेजने हो आदि। ऐसे ही कई काम चुटकियों में स्मार्टफोन से हो जाते हैं। बस इसके लिए आपके मोबाइल में इंटरनेट और एप होनी चाहिए। बात अगर एप की करें तो लगभग हर एक चीज के लिए एप है, लेकिन सवाल ये है कि कहीं ये फर्जी एप तो नहीं? दरअसल, लोग बिना सोचे समझे अपने स्मार्टफोन में फर्जी एप इंस्टॉल कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता कि कौन सी एप फर्जी है और कौन सी असली। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आप एप में कौन सी चीजें देखकर उसे पहचान सकते हैं, ताकि आप होने वाले फ्रॉड से बच सके। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"637c717f5056ff6b6a3cd89c","slug":"fake-app-alert-uninstall-instantly-if-these-4-mistakes-are-visible-in-any-app-otherwise-may-face-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fake App: अगर आपको भी दिखे किसी एप में ये चार गलतियां तो तुरंत करें अनइंस्टॉल, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fake App: अगर आपको भी दिखे किसी एप में ये चार गलतियां तो तुरंत करें अनइंस्टॉल, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
Tue, 22 Nov 2022 12:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 22 Nov 2022 12:34 PM IST
विज्ञापन
फेक एप से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेक एप से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
इन चीजों से कर सकते हैं फेक एप की पहचान:-
बैटरी
- आपको ध्यान देना है कि कौन सी एप को मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद आपके मोबाइल की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है। अगर ऐसा है तो आपको उस एप को तुरंत अनइंस्टॉल कर देना चाहिए, क्योंकि इसमें वायरस हो सकता है।
फेक एप से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
नाम के अक्षर
- आप जिस भी एप को डाउनलोड कर रहे हैं या कर चुके हैं, उस एप के नाम के अक्षरों पर ध्यान दें। अगर ये पढ़ने में ठीक है लेकिन अक्षर में कुछ गड़बड़ है तो ऐसे एप को कभी इंस्टॉल न करें, क्योंकि ये फर्जी एप होती है जो पलक झपकते ही आपके बैंक खाते को खाली कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेक एप से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
परमिशन का ध्यान दें
- आपने अपने स्मार्टफोन में कोई एप डाउनलोड की और इंस्टॉल के समय ये आपसे आपके बैंक खाते की, आपके मोबाइल नंबर्स की आदि परमिशन मांग रही है और जबकि इस एप से उसका कुछ लेना देना भी नहीं है। तो ऐसे एप को तुरंत हटा दें। वरना ये आपको चपत लगा सकता है।
विज्ञापन
फेक एप से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
रेटिंग और रिव्यू
- आप जब भी कोई एप प्ले स्टोर से डाउनलोड करें, तो हमेशा उसकी रेटिंग और रिव्यू जरूर पढ़ें। यहां पर लोग एप के बारे में बताते हैं कि ये एप सही है या नहीं, कहीं इस एप में कोई दिक्कत तो नहीं है आदि। खासतौर पर लोने देने वाली एप और बैंकिंग एप के रिव्यू जरूर पढ़ें, क्योंकि इसमें ही सबसे ज्यादा फर्जी एप होती हैं, जो आपको चपत लगाने का काम करती हैं।