Facebook Safety Guidelines: आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया से किसी न किसी रूप में जुड़ा हुआ है। कई तरह के प्लेटफॉर्म पर लोग समय बिताते हैं और अपना मनोरंजन करते हैं आदि। जैसे- फेसबुक को ही ले लीजिए। यहां लोग अपना एक अकाउंट बनाते हैं, जहां फिर वो अपने विचार, फोटो, वीडियो आदि शेयर करते हैं। साथ ही लोग यहां दोस्त भी बनाते हैं और फिर सामने वाले की पोस्ट को भी लाइक, शेयर और कमेंट आदि करते हैं। इन सबके बीच आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि आपको फेसबुक का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, क्योंकि यहां आपके द्वारा की गई छोटी सी गलती आपको जेल तक पहुंचा सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलितयां हैं जिन्हें आपको कभी नहीं करना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6439122feea996126d064a94","slug":"facebook-safety-guidelines-know-what-to-avoid-while-using-facebook-news-in-hindi-2023-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Facebook Alert: फेसबुक पर आप तो नहीं करते ये चार गलतियां, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Facebook Alert: फेसबुक पर आप तो नहीं करते ये चार गलतियां, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा
Sat, 15 Apr 2023 08:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 15 Apr 2023 08:33 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : https://www.pexels.com/photo/facebook-internet-login-screen-267482/
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
फेसबुक यूजर्स न करें ये गलतियां:-
गलत जानकारी साझा करने से बचें
- अगर आप एक फेसबुक यूजर्स हैं, तो इस बात का खास ख्याल रखें कि कभी भी कोई गलत जानकारी शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो ऐसी जानकारी से दिक्कत पैदा हो सकती है और लोगों को गलत मैसेज जा सकता है।
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
न करें आपत्तिजनक पोस्ट
- फेसबुक पर आप जो भी पोस्ट करने जा रहे हैं, उसे पहले चेक कर लें कि कहीं वो आपत्तिजनक तो नहीं है। अगर आपके द्वारा शेयर की गई पोस्ट किसी जाति, संप्रदाय या समुदाय को टारगेट करती है या उनकी छवि को धूमिल करती है या आपकी पोस्ट से दंगे भड़कते हैं आदि। तो ऐसी स्थिति में आपको जेल तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
लड़कियों को गलत मैसेज या कमेंट न करें
- आप फेसबुक चलाते हैं, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी किसी लड़की को मैसेज के जरिए कोई गलत या अश्लील बातें या अश्लील चीजें न भेजें। यही नहीं किसी की पोस्ट पर जाकर भी अपशब्द न लिखें आदि। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं, तो शिकायत होने पर आप जेल तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
गलत एक्टिविटी से दूर रहें
- फेसबुक पर जितनी अच्छी चीजें होती हैं, उतनी ही गलत चीजें भी देखने को मिल ही जाती है। उदाहरण के लिए अगर आप किसी आतंकवादी संगठन के पेज को पसंद करते हैं या उनसे जुड़ने की कोशिशि करते हैं आदि। तो ये आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकता है और आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ सकते हैं। इसलिए ऐसा न करें।