फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Facebook Fraud Alert: क्या फेसबुक पर दोस्ती करना सही? एक गलती और निकल जाएंगे बैंक खाते से सारे पैसे

Sat, 01 Nov 2025 02:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 01 Nov 2025 02:03 PM IST
सार

Facebook Fraud Se Kaise Bachein: अगर आप भी फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। वरना मिनटों में आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।

विज्ञापन
Facebook Fraud Alert Beware of Unknown Friends and Fake Survey Links That Steal Your Money
फेसबुक फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

Facebook Fraud: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आजकल लोग जुड़े हुए हैं। इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक पर लोग जुड़े हैं और यहां पर समय बिताते हैं। कोई अपना कोई विचार शेयर करता है, तो कोई फोटो या कोई वीडियो आदि शेयर करता है। जैसे, फेसबुक पर भी लोग ऐसा ही करते हैं।

यहां पर आपको अगर किसी को अपने अकाउंट में जोड़ना है तो आपको उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनी पड़ती है या जिसने आपको रिक्वेस्ट भेजी है, उसकी रिक्वेस्ट स्वीकार करनी होती है। यहां पर लोग कई ऐसे दोस्त भी बनता हैं जिनसे वे कभी मिले तो नहीं होते पर वे उनके फेसबुक फ्रेंड जरूर होते हैं। ऐसे में अगर आप भी फेसबुक पर लोगों से दोस्ती करते हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरी है। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Facebook Fraud Alert Beware of Unknown Friends and Fake Survey Links That Steal Your Money
फेसबुक फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

क्या है ये फ्रॉड और कैसे होता है?

  • अगर आप भी फेसबुक पर हैं तो जरा सावधान रहें, वरना आपकी एक छोटी सी गलती और आपके साथ ठगी हो सकती है। दरअसल, यहां पर जालसाज पहले आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं। आमतौर पर ये फ्रेंड रिक्वेस्ट किसी लड़की के नाम पर ही आती हैं ताकि, लोग इसे जल्दी से स्वीकार कर लें। बस यहीं से शुरू हो जाता है आपको ठगने का काम।
Facebook Fraud Alert Beware of Unknown Friends and Fake Survey Links That Steal Your Money
फेसबुक फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock
  • जालसाज इसके लिए बड़ी सफाई से फेसबुक आईडी बनाते हैं, जो देखने में असली लगे। यहां पर आपसे मैसेज, कॉल आदि पर बात हो सकती है जिससे आपको भरोसा हो जाता है कि सामने वाला व्यक्ति सच में है और सही है। सबसे पहले आपसे बात करके आपका भरोसा जीता जाता है ताकि कुछ भी बोलने पर आप मना न कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Facebook Fraud Alert Beware of Unknown Friends and Fake Survey Links That Steal Your Money
फेसबुक फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock
  • फिर जैसे ही आप सामने वाले व्यक्ति को लगता है कि अब आप भरोसा करने लगे हैं, तो फिर आपको कोई लिंक भेजा जा सकता है जिसे किसी सर्वे का बताया जा सकता है। आपको ऐसा बोला जा सकता है कि ये सर्वे भरें और आपको कुछ पैसे मिल जाएंगे आदि। अब अगर आप विश्वास करके इस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो इसमें मैलवेयर होता है और फिर आपके मोबाइल को हैक कर आपके बैंक खाते को मिनटों में खाली कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Facebook Fraud Alert Beware of Unknown Friends and Fake Survey Links That Steal Your Money
फेसबुक फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बचें फ्रॉड से:-

  • कभी भी किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी फ्रेंड लिस्ट में शामिल न करें
  • न ही किसी भी अनजाने व्यक्ति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजें
  • अगर कोई आपको किसी लॉटरी, सर्वे आदि का लालच दे रहा है, तो इस पर कभी विश्वास न करें
  • सोशल मीडिया पर आए हुए अनजाने लिंक पर कभी क्लिक न करें आदि
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed