फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Facebook Alert: फेसबुक पर आपकी ये चार गलतियां आपको पहुंचा सकती है जेल, जानें कैसे

Wed, 07 Dec 2022 09:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 07 Dec 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
Facebook Alert: FB Account Users Avoid These Four Mistakes Otherwise May go to Jail
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : https://www.pexels.com/photo/facebook-internet-login-screen-267482/

Alert For Facebook Users: आजकल आप जिसे देखेंगे वो आपको सोशल मीडिया पर नजर आएगा। यहां लोग अपने विचार, तस्वीरें और वीडियो आदि शेयर करते हैं। वहीं, सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन का साध नहीं रह गया। बल्कि, कई लोग इन प्लेटफॉर्म से अच्छे खासे पैसे भी कमा रहे हैं। लोग यहां पर ब्लॉग, कॉमेडी वीडियो, कुकिंग वीडियो आदि डालकर कमाई भी कर रहे हैं। जैसे- फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर आप देखते ही होंगे। बात अगर फेसबुक की करें, तो यहां एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप भी एक फेसबुक यूजर हैं और फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी कुछ जिम्मेदारी बनती है। आपको फेसबुक का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है और आपको जेल तक की वहा खानी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी बातें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Facebook Alert: FB Account Users Avoid These Four Mistakes Otherwise May go to Jail
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : ANI

इन गलतियों से बचकर रहें:-

नंबर 1

  • फेसबुक पर अगर आप कोई भी पोस्ट कर रहे हैं, तो ये ध्यान रखें कि आपकी पोस्ट, तस्वीरें या वीडियो आपत्तिजनक और भड़काऊ न हो। अगर ऐसा पाया जाता है, तो फेसबुक आपके चैनल को ब्लॉक कर सकता है। जबकि सरकार की तरफ से आपके खिलाफ उचित कार्रवाई हो सकती है और आपको जेल तक जाना पड़ सकता है।
Facebook Alert: FB Account Users Avoid These Four Mistakes Otherwise May go to Jail
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

नंबर 2

  • फेसबुक अपने यूजर्स को सुविधा देता है कि वो मैसेंजर के जरिए एक-दूसरे से मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल के जरिए बात कर सकते हैं। पर इस दौरान आपको किसी को भी धमकी नहीं देनी है और न ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना है। उदाहरण के लिए अगर आप किसी महिला के लिए ऐसा करते हैं और आपकी शिकायत होती है, तो आपको जेल तक जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Facebook Alert: FB Account Users Avoid These Four Mistakes Otherwise May go to Jail
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

नंबर 3

  • फेसबुक पर आप फोटोज, अपने विचार और वीडियो आदि शेयर कर सकते हैं। पर यहां ये ध्यान देना है कि भूलकर भी अश्लील कटेंट फेसबुक पर शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो फेसबुक आपके खाते को ब्लॉक कर सकता है और भारत के कानून के मुताबिक आप पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Facebook Alert: FB Account Users Avoid These Four Mistakes Otherwise May go to Jail
फेसबुक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए - फोटो : istock

नंबर 4

  • फेसबुक के जरिए लोग पैसे भी कमाते हैं। लोग यहां पर अपना कटेंट पोस्ट करते हैं और इसके बाद कमाई करते हैं। लेकिन अगर आप किसी के वीडियो या फोटोज चोरी करके अपने पेज या अकाउंट पर पोस्ट करते हैं, तो आप पर कॉपी-पेस्ट कटेंट के नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed