How Do Internet Shutdown Works: इंटरनेट आने के बाद दुनियाभर में एक क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिला है। इसने हर एक क्षेत्र को प्रभावित करने का काम किया है। आज के समय बिजनेस, एजुकेशन, गवर्नेंस से लेकर हर एक क्षेत्र में इंटरनेट का उपयोग किया जा रहा है। एक तरफ इंटरनेट आने के बाद जहां दुनिया के विभिन्न देशों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं इसके कई दुरुपयोग भी समय-समय पर सामने निकलकर आते रहे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि देश में हिंसात्मक झड़पों संप्रादायिक दंगों को फैलाने में इंटरनेट का उपयोग लिया जाता है। इंटरनेट के माध्यम से फेक न्यूज का प्रचार प्रसार करके लोगों के मन में वास्तविकता से अलग तस्वीर बना दी जाती है। ऐसे में लोग उत्तेजना में आकर कई बार गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसे में कई क्षेत्रों में जब संप्रादायिक दंगे, हिंसात्मक झड़पे या राजनीतिक तनाव होता है। इस स्थिति में सरकार कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उस खास इलाके में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर देती है।
जानना जरूरी: आखिर सरकार कैसे एक झटके में बंद कर देती है पूरे शहर का इंटरनेट?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन