Atal Pension Yojana: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को लेकर हम में से अधिकतर लोग चिंतित होते हैं। ऐसे में उसको आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए हम काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। गौर करने वाली बात है कि ज्यादातर लोग अपने इन बचत के पैसों को बैंक के बचत खाते में ही जमा करते हैं, जहां से उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। वहीं बढ़ती महंगाई की रफ्तार इन बचत के पैसों की वैल्यू को धीरे-धीरे खत्म कर देती है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 7 रुपये की बचत करके अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। भारत सरकार की इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। देशभर में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। लोग बड़े पैमाने पर भारत सरकार की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
APY: मात्र 7 रुपये की करें बचत, हर महीने मिलेगी 5 हजार रुपये की पेंशन, जानिए क्या है सरकार की यह स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन