PM Kisan Samman Nidhi Yojana: लगभग हर एक वर्ग के लिए देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हर साल इन योजनाओं पर एक बड़ा अमाउंट भी सरकार की तरफ से खर्च किया जाता है। जैसे- किसानों के लिए चल रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना का लाभ करोड़ों की संख्या में किसान ले रहे हैं। हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और ये साल में तीन बार मिलती है। वहीं, इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, जिसका सभी किसानों को इंतजार है। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आपकी किस्त अटक सकती है? तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65cef968fb8b296519035127","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-due-to-these-mistakes-the-16th-installment-may-get-stuck-2024-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लाभार्थी भूलकर न करें ये गलतियां, वरना अटक सकती है 16वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लाभार्थी भूलकर न करें ये गलतियां, वरना अटक सकती है 16वीं किस्त
Fri, 16 Feb 2024 11:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
ये हैं वो गलतियां, जिनके कारण किस्त अटक सकती है:-
नंबर 1
- अगर आप तय समय तक भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नियमों के तहत इस काम को करवाना जरूरी है, लेकिन अगर योजना से जुड़ा कोई किसान नहीं करवाता है तो उसकी किस्त अटक सकती है। इसलिए ये गलती आप न करें।
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य है। धोखाधड़ी को रोकने के लिए और अपात्र किसानों की पहचान करने के लिए ई-केवाईसी को शुरू किया गया। अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त मिले, तो जल्द से जल्द इस काम को करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- अगर आपने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को करवा लें, ताकि आपको किस्त का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
किन कारणों से 16वीं किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
नंबर 4
- अगर आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती है, जैसे- नाम हिंदी में लिखा हुआ है, जेंडर गलत भरा है, आधार नंबर गलत दर्ज है या फिर बैंक खाते की जानकारी गलत है आदि। तो ऐसी स्थितियों में भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इन गलतियों को ठीक करवा लें।