Delhi Metro Ticket Rules: दिसंबर 2002 में दिल्ली के अंदर मेट्रो चलनी शुरू हुई और तब से लेकर अब तक लगातार मेट्रो रोजाना एक बड़ी संख्या में लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। सुबह से लेकर रात 11 बजे तक डीएमआरसी अपनी सभी लाइनों पर लगातार मेट्रो चलाता है। आपको भी अगर मेट्रो से यात्रा करनी है तो इसके लिए आपको टिकट लेना होता है।
ध्यान दें: मेट्रो के गेट से भूलकर न निकले एक साथ 2 लोग, अगर की ये गलती तो कार्ड हो सकता है ब्लॉक
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में एंट्री गेट पर हमें ये ध्यान रखना होता है कि एक साथ दो लोग न निकल जाएं। अगर ऐसा होता है तो आपका कार्ड ब्लॉक हो सकता है।
न करें ये गलती
- जब हम मेट्रो परिसर में एंट्री करते हैं तो पहले हमारी चेकिंग होती है और इसके बाद हमें मशीन पर अपना मेट्रो कार्ड पंच करके एंट्री मिलती है। नियमों के तहत एक टिकट पर एक ही व्यक्ति यात्रा कर सकता है, लेकिन अगर आप एक साथ दो लोग निकलते हैं यानी टिकट एक पंच होता है और साथ में चिपककर दो लोग निकलते हैं या एफसी मशीन के नीचे कोई निकलता है आदि। ऐसे में आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
हो सकता है ये सब:-
कार्ड ब्लॉक किया जा सकता है
- जब भी एक मेट्रो टिकट पर एफसी गेट से एक टिकट पर दो निकलते हैं तो ये बात मेट्रो के सिस्टम को पता चल जाती है। ऐसे में संबंधित अधिकारी द्वारा आपके मेट्रो कार्ड को ब्लॉक किया जा सकता है जिसके कारण मेट्रो से एग्जिट करते समय आपका कार्ड काम नहीं करता।
जुर्माने का भी है प्रावधान
- अगर कोई व्यक्ति एफसी गेट के नीचे से निकलने की कोशिश करता है या फिर गेट के ऊपर से कूदकर जाने की कोशिश करता है आदि। तो ऐसे में आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है। ऐसे व्यक्ति पर (बिना टिकट यात्रा करने पर) 50 रुपये जुर्माना लगाया जाता है।
इस बात का रखें ध्यान
- अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर कर रहे हैं और गेट पर एंट्री के दौरान कोई व्यक्ति आपके पीछे से आपके टिकट पर ही निकलता है या कोई आपको ऐसा करने को कहता है आदि। तो कभी ऐसा न करें, वरना आपका कार्ड ब्लॉक हो सकता है और आपको जुर्माना भी देना होता है।