फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: हर व्यक्ति के पास होने चाहिए ये 4 सरकारी कार्ड, तीसरा वाला है सबसे जरूरी

Mon, 30 Sep 2024 12:00 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 30 Sep 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
every person should have these 4 government cards Abha Pan Aadhar eSanjeevani Card in hindi
महत्वपूर्ण कार्ड - फोटो : Amar Ujala

Four Important government cards: भारत सरकार सभी लोगों के लिए कई तरह के कार्ड जारी करती है। इन कार्डों का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता है। कुछ कार्ड तो सभी भारतीयों के लिए अनिवार्य है, जैसे कि आधार कार्ड। सरकार समय-समय पर नई योजनाएं लाती है और उनके लिए नए कार्ड जारी करती है। इन कार्डों के माध्यम से सरकार लोगों को विभिन्न तरह की सुविधाएं प्रदान करती है, जैसे कि स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, सब्सिडी आदि। 



वैसे तो सरकार योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए कई तरह के कार्ड बनवाती है, जिसके लिए सभी लोग नहीं पात्र होते हैं। मगर कुछ कार्ड और सेवाएं ऐसी हैं, जिसका लाभ देश के सभी लोग ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही चार सरकारी कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

every person should have these 4 government cards Abha Pan Aadhar eSanjeevani Card in hindi
महत्वपूर्ण कार्ड - फोटो : Amar Ujala

1. आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट)
आभा कार्ड (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) के कहीं सारे लाभ है जैसे की ये कार्ड स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित व व्यवस्थित रूप से स्टोर करता है, और डॉक्टर को मरीज के पुराने रिकॉर्ड के आधार पर सही इलाज प्रदान करने में मदद करता है। ABHA एक 14 अंकों का यूनिक हेल्थ आईडी है जो हर व्यक्ति के लिए एक डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड के रूप में काम करता है। ABHA कार्ड होने से आप अपनी सभी स्वास्थ्य जानकारी को एक ही जगह पर सुरक्षित रख सकते हैं। आप अपनी मेडिकल रिपोर्ट्स, दवाइयों की जानकारी और डॉक्टरों की अपॉइंटमेंट्स को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। इसके अलावा, आप देश के किसी भी कोने में किसी भी डॉक्टर से अपनी मेडिकल रिपोर्ट्स शेयर कर सकते हैं।

every person should have these 4 government cards Abha Pan Aadhar eSanjeevani Card in hindi
महत्वपूर्ण कार्ड - फोटो : Amar Ujala

2. ई-संजीवनी कार्ड
ई-संजीवनी कार्ड एक डिजिटल स्वास्थ्य सेवा है जिसके जरिए आप घर बैठे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। यह ई-संजीवनी कार्ड भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का एक हिस्सा है। कोरोना महामारी के बाद से टेलीमेडिसिन काफी लोकप्रिय हो गया है। ई-संजीवनी कार्ड के जरिए आप आसानी से डॉक्टर से वीडियो कॉल के जरिए बात कर सकते हैं और अपनी बीमारी के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
every person should have these 4 government cards Abha Pan Aadhar eSanjeevani Card in hindi
PAN Card - फोटो : AdobeStock
3. पैन कार्ड
पैन कार्ड भारत में हर व्यक्ति के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है। यह सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि यह आपके वित्तीय लेन-देन और कर भुगतान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों को एक साथ रखता है। पैन कार्ड आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए अनिवार्य है। यह आयकर विभाग को आपकी आय के स्रोतों और कर देनदारियों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
विज्ञापन
every person should have these 4 government cards Abha Pan Aadhar eSanjeevani Card in hindi
PAN Card - फोटो : AdobeStock

4. आधार कार्ड
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक 12 अंकों का यूनिक पहचान नंबर है जो आपके बायोमेट्रिक डेटा (उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली) से जुड़ा होता है। यह आपकी पहचान का सबसे ठोस प्रमाण माना जाता है। आज के समय में सरकार से संबंधित किसी काम के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जैसे- बैंक खाता खोलना, मोबाइल कनेक्शन लेना, इनकम टैक्स रिटर्न भरना, सरकार के किसी भी योजना में आवेदन करना आदि सभी कामों के लिए आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed