देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें जिस तेजी से बढ़ रही हैं और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण अब लोग ईवी कारों को खरीदना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, सिर्फ दिखने में अच्छी या फीचर्स से भरपूर ईवी कार खरीद लेना समझदारी नहीं होती। इलेक्ट्रिक कारें काफी महंगी होती हैं। इस कारण इसे खरीदने से पहले कुछ बातों की जांच करना जरूरी है। अगर बिना कुछ जांचे समझे ईवी कार खरीदते हैं, तो बाद में चार्जिंग, बैटरी, रेंज और सर्विस से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको ईवी कार खरीदने से पहले जरूरत, बजट और उपयोग के हिसाब से हर जरूरी पहलू पर ध्यान देना चाहिए।
EV Car: नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने जा रहे हैं? बेहतर डील के लिए इन पैमानों पर जरूर परखें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:28 PM IST
सार
ईवी कार खरीदने से पहले बैटरी, रेंज, चार्जिंग और सर्विस जैसी जरूरी बातों को जांचना बेहद जरूरी है, वरना बाद में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन