{"_id":"6444f56140b997e3180cfe3c","slug":"european-union-artificial-intelligence-act-to-ban-social-scoring-2023-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EU AI Act: चैटजीपीटी और रोबोट्स बताएंगे आपको मिलेंगी कौन सी सुविधाएं, ईयू उठाने जा रहा यह कदम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
EU AI Act: चैटजीपीटी और रोबोट्स बताएंगे आपको मिलेंगी कौन सी सुविधाएं, ईयू उठाने जा रहा यह कदम
European Union Artificial Intelligence Act To Ban Social Scoring: सोशल मीडिया आने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पे लोगों का समाजिक रूप से मिलने जुलने का तरीका बदल गया है। वहीं क्या कभी आपने सोचा है कि आपका वाकई में सामाजिक मिलना जुलना कितना बढ़ा है या कितना घटा है? दरअसल, समाज में मिलना जुलना मनुष्य के मनोविज्ञान और उसके जीवनशैली पर एक अलग तरह का प्रभाव डालता है। क्या आपने कभी सोचा है कि डिजिटल मीडिया और लगातार बढ़ती टेक्नोलॉजी के बीच अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मनुष्य सभ्यता के समाजिक ढांचे में घूसपैठ कर रहा है। हालांकि, एआई अब यह भी तय करने वाला है कि मनुष्य के मिलने जुलने से, समाजिक आदान प्रदान से, खान पान के आधार से उसके जीवन में मिलने वाली सुविधाएं तय की जाएंगी। दरअसल यह बात सुनने में अचरज लग सकती है और थोड़ी पेचीदा भी लग सकती है, लेकिन इसे समझने के कई आयाम हैं। पहली नजर में खबर पर नजर डालें, तो सामने आता है यूरोपियन यूनियन का वह एक्ट जिसके अंतर्गत वह एक खास तरह का कानून बना रहा है। ईयू के इस प्रस्तावित कानून के अंतर्गत एआई के सोशल स्कोरिंग, सार्वजनिक फेशियल रिकग्निशन जैसे विवादित उपयोग पर रोक लगाई जा सकती है।
2 of 5
Artificial Intelligence Act To Ban Social Scoring
- फोटो : Istock
विशेषज्ञों के मुताबिक कई सरकारें भविष्य में अपने नागरिकों की ठीक इसी तरह सोशल स्कोरिंग को तय करने का काम करेंगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लोगों के व्यवहार पर निगरानी रखकर उनका आंकलन किया जाएगा। अगर किसी व्यक्ति का सोशल स्कोर कम होता है। ऐसे में उसको हेल्थकेयर, वेलफेयर अलायंस जैसी कई जरूरी सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा।
3 of 5
Artificial Intelligence Act To Ban Social Scoring
- फोटो : Istock
ऐसे में ईयू का प्रस्तावित कानून इसी पर रोक लगाने की वकालत करता है। इसके अलावा कंपनियों को एआई ट्रेनिंग में कॉपीराइट मटेरियल के बारे में भी बताना होगा। कई लोगों का मानना है कि ईयू का एआई एक्ट आने वाले समय में दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रेगुलेशन एक्ट के ट्रेंड को सेटअप कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Artificial Intelligence Act To Ban Social Scoring
- फोटो : iStock
एक रिपोर्ट की मानें, तो गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां, जो अरबों डॉलर्स एआई रिसर्च में लगा रही हैं। वें इस प्रस्ताव के खिलाफ कई तरह की दलीलें दे रही हैं। अगर यह प्रस्तावित कानून पास हो जाता है। ऐसे में ईयू चीन के बाद एआई रेगुलेशन करने वाला पहला क्षेत्र बन जाएगा। इस कानून को लेकर काफी बहस हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Artificial Intelligence Act To Ban Social Scoring
- फोटो : Istock
लोकप्रिय टीवी सीरीज ब्लैक मिरर के एपिसोड में एक ऐसे डिस्टोपियन फ्यूचर को दिखाया गया है, जहां तकनीक काफी ज्यादा सघन हो चुकी है। यहां व्यक्ति को व्यवहार, उसके द्वारा किए गए अपराधों और वित्तीय लेनदेन के हिसाब से सोशल स्कोरिंग दी जाती है। इन्हीं सोशल स्कोरिंग के जरिए व्यक्ति को अच्छी और बुरी सुविाधाएं मिलती हैं। बाजारवाद का यह नया रूप लोगों के व्यवहार को बदल देता है। ज्यादा सोशल स्कोर और अच्छी सुविधाओं को पाने की चाह में लोग झूठे आधार पर एक दूसरे के साथ नकली व्यवहार करते हैं। खैर ये बात थी एक सीरीज की वहीं कई विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में वेब सीरीज में दिखाई गई ये चीज वास्तविक रूप ले सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।