फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF: क्या आपके पीएफ खाते में भी जमा नहीं हो रहे पैसे? तो यहां कर सकते हैं शिकायत

Tue, 26 Dec 2023 03:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 26 Dec 2023 03:37 PM IST
विज्ञापन
EPFO Update: How To Register Complaint Against Company Regarding PF
पीएफ से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : istock

Provident Fund Update: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपका पीएफ खाता भी होगा? दरअसल, कंपनी में कितने कर्मचारी हैं ये उस पर निर्भर करता है कि आपका पीएफ खाता खुलेगा या नहीं। इसके लिए सरकार के नियम हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पीएफ खातों को देखती है। कर्मचारी की सैलरी से हर महीने कुछ निश्चित अमाउंट काटकर उनके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। इसके बाद सरकार खाते में जमा पैसे पर सालाना ब्याज देती है। पर कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें कर्मचारियों के पीएफ खाते में कंपनी पैसे नहीं जमा करवाती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कंपनी की शिकायत कर सकते हैं। जहां से आपको उचित मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आप कहां शिकायत कर सकते हैं...

EPFO Update: How To Register Complaint Against Company Regarding PF
पीएफ से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : istock
  • दरअसल, सबसे पहले आपको ये चेक करना है कि आपके खाते में हर महीने पैसे जमा हो रहे हैं या नहीं। इसके लिए आप अपनी पासबुक चेक कर सकते हैं। जहां पर आपको पता चल जाएगा कि आपके पीएफ खाते में हर महीने कंपनी पैसे जमा कर रही है या नहीं।
EPFO Update: How To Register Complaint Against Company Regarding PF
पीएफ से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : istock
  • अगर आपको ये नजर आता है कि कंपनी ने आपके पीएफ खाते में पैसे जमा नहीं किए हैं, तो फिर आप अपनी कंपनी के मानव संसाधन विभाग यानी एचआर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद एचआर को बताएं कि आपके पीएफ खाते में पैसे जमा नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Update: How To Register Complaint Against Company Regarding PF
पीएफ से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : istock
  • आप एचआर विभाग से ये भी पूछ सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में पैसे जमा क्यों नहीं हो रहे हैं। अगर आपको एचआर इसका स्पष्ट जवाब देता है और आपके पीएफ खाते में पीएफ के पैसे जमा कराता है, तो ठीक वरना आप कंपनी की शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
EPFO Update: How To Register Complaint Against Company Regarding PF
पीएफ से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : istock

यहां कर सकते हैं शिकायत:-

  • आप ईपीएफओ के शिकायत पोर्टल epfigms.gov.in/Grievance/GrievanceMaster पर जाकर कंपनी की शिकायत कर सकते हैं
  • आप ईपीएफओ के टोल फ्री नंबर 1800118005 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed