देश में लगभग सभी नौकरीपेशा लोगों का कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफ में खाता होता है, जहां उनके वेतन का कुछ हिस्सा हर महीने जमा किया जाता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड बेहद अहम होता है। अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और आपका भविष्य निधि संगठन में खाता है तो ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों के लिए खास सुविधा शुरू की है। इसके तहत कोई भी पीएफ खाताधारक अपने अकाउंट से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए ईपीएफओ के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है। इसकी जानकारी ईपीएफओ ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। अगर आप भी पीएफ अकाउंट से जुड़ी किसी समस्या का निदान चाहते हैं तो ईपीएफओ के पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही आप अपने शिकायत का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं ईपीएफओ के ट्विटर हैंडल पर भी आप शिकायत कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे करें शिकायत...
{"_id":"61bc379445b0fe712443e107","slug":"epfo-how-to-register-complaint-regarding-pf-account-problems-know-the-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EPFO: पीएफ अकाउंट से जुड़ी समस्या से हैं परेशान? तो घर बैठे करें ऑनलाइन शिकायत, ये रहा आसान तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
EPFO: पीएफ अकाउंट से जुड़ी समस्या से हैं परेशान? तो घर बैठे करें ऑनलाइन शिकायत, ये रहा आसान तरीका
Fri, 17 Dec 2021 01:14 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
पीएफ अकाउंट से जुड़ी समस्या से हैं परेशान? तो घर बैठे करें ऑनलाइन शिकायत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ अकाउंट से जुड़ी समस्या से हैं परेशान? तो घर बैठे करें ऑनलाइन शिकायत
- फोटो : Istock
कैसे करें शिकायत ?
- सबसे पहले पोर्टल epfigms.gov.in पर जाएं और शिकायत दर्ज करने के लिए ‘रजिस्टर ग्रीवांस’ पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नया वेबपेज खुल जाएगा। इसमें उस स्टेटस को चुनें, जिसमें शिकायत दर्ज कर रहे हैं। ध्यान रहे‘अन्य’ का विकल्प तभी चुनें अगर आपके पास यूएएन/पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नहीं है।
पीएफ अकाउंट से जुड़ी समस्या से हैं परेशान? तो घर बैठे करें ऑनलाइन शिकायत
- फोटो : istock
- पीएफ अकाउंट संबंधी शिकायत के लिए ‘पीएफ मेंबर’ स्टेटस का चुनाव करें और इसके बाद यूएएन और सिक्योरिटी कोड दर्ज कर ‘गेट डिटेल्स’ पर क्लिक करें। इसके बाद यूएनएन से लिंक मास्क्ड (छिपी हुई) पर्सनल डिटेल कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ अकाउंट से जुड़ी समस्या से हैं परेशान? तो घर बैठे करें ऑनलाइन शिकायत
- फोटो : istock
- इसके बाद ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करें। ईपीएफओ डेटाबेस में आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। ओटीपी एंटर करने के बाद सत्यापन होगा और फिर आपसे पर्सनल डिटेल मांगी जाएगी।
विज्ञापन
पीएफ अकाउंट से जुड़ी समस्या से हैं परेशान? तो घर बैठे करें ऑनलाइन शिकायत
- फोटो : istock
- पर्सनल डिटेल डालने के बाद उस पीएफ नंबर पर क्लिक करें, जिसके संबंध में शिकायत दर्ज करनी है। अब स्क्रीन पर एक पॉप-अप दिखेगा। इसमें रेडियो बटन को चुनें जिससे आपकी शिकायत जुड़ी है।