फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO Alert: 31 मार्च से पहले बिना भूले करा लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकते हैं नुकसान

Fri, 25 Mar 2022 04:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 25 Mar 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
epfo e nomination last date is 31 march 2022 utility news in hindi
ई-नॉमिनेशन: पीएफ खाते में नॉमिनी भरने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : iStock

जहां एक तरफ कुछ लोग अपना बिजनेस करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोग नौकरी भी करते हैं। देश में नौकरी पेशा लोगों की संख्या काफी ज्यादा भी है। पूरे महीने जब लोग काम करते हैं, तब उन्हें उनकी सैलरी मिलती है। वहीं, अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपका पीएफ खाता भी होगा। इस खाते में कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है। वहीं, इस पर ब्याज भी दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं, तो आपके लिए एक बड़ी और जरूरी खबर है, क्योंकि इन दिनों आप अपनी पीएफ की पासबुक नहीं देख पा रहे होंगे? ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि आपने अब तक अपने खाते में ई-नॉमिनेशन फाइल नहीं किया है। इसके अलावा अगर आप इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं, तो आप कई लाभों से वंचित भी रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

epfo e nomination last date is 31 march 2022 utility news in hindi
ई-नॉमिनेशन: पीएफ खाते में नॉमिनी भरने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

क्या है आखिरी तारीख?

  • दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पीएफ खाताधारकों को ई-नॉमिनेशन को लेकर आगाह किया है। इसमें कहा गया है कि हर हाल में 31 मार्च 2022 से पहले वे अपना ई-नॉमिनेशन कर लें। ऐसा न करने पर खाताधारकों को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं।
epfo e nomination last date is 31 march 2022 utility news in hindi
ई-नॉमिनेशन: पीएफ खाते में नॉमिनी भरने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

क्या परेशानियां हो सकती हैं?

पहली परेशानी

  • अगर खाताधारक ने नॉमिनी नहीं जोड़ा है, और उसकी किसी कारण से मौत हो जाती है। तो ऐसे में क्लेम को प्रोसेस करने में दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं, पैसा मिलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
epfo e nomination last date is 31 march 2022 utility news in hindi
ई-नॉमिनेशन: पीएफ खाते में नॉमिनी भरने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : iStock

दूसरी परेशानी

  • अगर आप पीएफ खाताधारक हैं, और आपने अब तक ई-नॉमिनेशन फाइल नहीं किया है, तो आप इंश्योरेंस कवर की सुविधा से वंचित रह सकते हैं। दरअसल, एम्प्लॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम के तहत इंश्योरेंस कवर की सुविधा मिलती है। इसमें नॉमिनी को अधिकतम 7 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है।
विज्ञापन
epfo e nomination last date is 31 march 2022 utility news in hindi
ई-नॉमिनेशन: पीएफ खाते में नॉमिनी भरने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

अब तक नहीं किया ई-नॉमिनेशन, तो ऐसे करें:-

स्टेप 1

  • आपको ई-नॉमिनेशन के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाना है। फिर यहां 'सर्विस' पर क्लिक करें और इसके बाद यूएएन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed