फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Alert: अगर आधार कार्ड से लिंक नहीं है मोबाइल नंबर, तो नहीं निकाल पाएंगे पीएफ के पैसे; जानें क्या करें

Wed, 06 Aug 2025 02:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Aug 2025 02:43 PM IST
सार

How To Link Your Mobile Number With Aadhaar Card: अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं और आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आप पीएफ के पैसे नहीं निकाल पाएंगे।

विज्ञापन
EPFO Alert Without Aadhaar-Linked Mobile Cannot Withdraw PF Full Details
आधार कार्ड से कैसे मोबाइल नंबर लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock

PF Aadhaar Card Link Mobile Number: अपनी आजीविका चलाने के लिए एक बड़ा तबका नौकरी पर निर्भर रहता है। लोग पढ़ते हैं, कोर्स करते हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश में रहते हैं। जहां से उन्हें एक अच्छी सैलरी मिल सके जिससे वे अपनी आज की जरूरतों के अलावा आने वाले कल के लिए बचत भी कर सके। नौकरी के दौरान कंपनी कई सुविधा देती है, लेकिन एक सुविधा सरकार भ देती है और वो है पीएफ खाते की। नौकरी करने वाले लोगों के नियमों के तहत पीएफ खाते खोले जाते हैं जिसमें कर्मचारी की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है।



फिर इतने ही पैसे कंपनी भी कर्मचारी की सैलरी में हर महीने जमा करती है। इसके बाद सरकार की तरफ से सालाना जमा हुए कुल पैसे पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, नौकरी छोड़ने के बाद या नौकरी के बीच में भी आप अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप अपने पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे में क्या करें...

EPFO Alert Without Aadhaar-Linked Mobile Cannot Withdraw PF Full Details
आधार कार्ड से कैसे मोबाइल नंबर लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock

क्यों नहीं निकाल सकते पैसे?

  • दरअसल, मौजूदा समय में अगर पीएफ खाते से आपको पीएफ के पैसे निकालने हैं तो आपको पीएफ पोर्टर्ल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ऐसे में आपके आधार से जो मोबाइल नंबर लिंक होता है उस पर ओटीपी जाता है और वो ओटीपी यहां दर्ज करना होता है, लेकिन अगर आपके आधार से कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या लिंक नंबर बंद हो चुका है आदि। ऐसे में आप पीएफ नहीं निकाल पाएंगे।
EPFO Alert Without Aadhaar-Linked Mobile Cannot Withdraw PF Full Details
आधार कार्ड से कैसे मोबाइल नंबर लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock

क्या करना चाहिए फिर?

स्टेप 1

  • अगर आपके आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या बंद हो चुका है तो आप आधार से कोई दूसरा नंबर लिंक करवा सकते हैं, ताकि आपको पीएफ निकालने में दिक्कत न हो
  • इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट लें और जिस दिन बुलाया जाए उस दिन केंद्र पर जाएं
  • यहां जाकर आपको सबसे पहले करेक्शन फॉर्म भरना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Alert Without Aadhaar-Linked Mobile Cannot Withdraw PF Full Details
आधार कार्ड से कैसे मोबाइल नंबर लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, आधार कार्ड जैसी मांगी गई जरूरी जानकारियां भरनी होती है
  • ध्यान रहे फॉर्म में आपको अपना वो मोबाइल नंबर भी भरना है जिसे आपको आधार कार्ड से लिंक करवाना है
  • इसके बाद अपनी बारी का इंतजार करें और जब नंबर आए तो संबंधित अधिकारी के पास जाएं
विज्ञापन
EPFO Alert Without Aadhaar-Linked Mobile Cannot Withdraw PF Full Details
आधार कार्ड से कैसे मोबाइल नंबर लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अधिकारी आपके बायोमेट्रिक लेता है और फोटो क्लिक कर आपका सत्यापन करता है
  • जांच सही पाए जाने के बाद आपसे मोबाइल नंबर वेरिफाई करवाया जाता है और फिर इसे अपडेट कर दिया जाता है
  • इसके बाद आपसे 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है और फिर कुछ दिनों के भीतर आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक हो जाता है जिसके बाद आप पीएफ निकाल सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed