EPFO: आपके पास कई ऐसे दस्तावेज होंगे जिनकी आपको समय-समय पर जरूरत पड़ती ही होगी। इसमें आपका पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड आदि शामिल हैं। बात अगर आधार कार्ड की करें, तो आज के समय में लगभग हर एक काम के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। यही नहीं अब तो बैंक खाते और पैन कार्ड से लेकर अन्य चीजों के साथ आधार कार्ड को लिंक करवाया जा रहा है। इसी तरह आपको अपने पीएफ खाते से भी आधार कार्ड को लिंक करवाना अनिवार्य है। ये इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि आधार कार्ड के लिंक न होने पर आप अपने पीएफ खाते से पैसे भी नहीं निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे आधार कार्ड को अपने पीएफ खाते से लिंक करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"644653e5144c62de010ede6b","slug":"epf-aadhaar-link-news-in-hindi-know-how-to-link-aadhaar-with-pf-account-to-avoid-withdrawal-issues-2023-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: जान लें पीएफ खाते से आधार को लिंक करने का तरीका, वरना पैसे निकालने में आ सकती हैं दिक्कतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: जान लें पीएफ खाते से आधार को लिंक करने का तरीका, वरना पैसे निकालने में आ सकती हैं दिक्कतें
Tue, 25 Apr 2023 11:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:30 AM IST
विज्ञापन
पीएफ खाते से आधार को कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ खाते से आधार को कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : istock
अपने पीएफ खाते से आधार लिंक करवाने का तरीका:-
स्टेप 1
- आपने अब तक अपने पीएफ खाते से आधार कार्ड को लिंक नहीं करवाया है, तो आप ऐसा करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना होता है
- आपको यहां यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होता है
पीएफ खाते से आधार को कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां आप जैसे ही लॉगिन करेंगे, तो आपको कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे
- आपको मैनेज वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- यहां आपको केवाईसी का विकल्प दिखेगा, जिस पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ खाते से आधार को कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको यहां पर कई सारे दस्तावेजों के विकल्प मिलेंगे
- इनमें से एक दस्तावेज आपका आधार कार्ड भी होगा, जिसे आप लिंक करवा सकते हैं
- ऐसे में आपको आधार को पीएफ खाते से लिंक करवाना है
विज्ञापन
पीएफ खाते से आधार को कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : Istock
स्टेप 4
- लिंक करवाने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है
- इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है
- फिर आपको कुछ समय बाद यूआईडीएआई की तरफ से आधार कार्ड नंबर को वैरिफाई करके पीएफ खाते के साथ लिंक कर दिया जाता है।