Electricity Bill Consumption: जो लोग किराए पर रहते हैं उन्हें कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। जैसे, कुछ ऐसा न करना जिससे मकान मालिक नाराज न हो जाए, घर के नियमों का पालन करना आदि। ठीक ऐसे ही जो लोग किराए पर रहते हैं मकान मालिक उनसे ज्यादा बिजली का बिल लेते हैं। इसे आप ऐसे समझिए कि अगर सरकारी बिजली का रेट 5 रुपये प्रति यूनिट है तो मकान मालिक 8 या 10 रुपये प्रति यूनिट तक चार्ज करते हैं। ऐसे में किराएदारों पर अधिक भार पड़ता है। इसलिए अगर आप अपने बिजली के बिल को कम करना चाहते हैं तो आप यहां कुछ तरीके जान सकते हैं, जो हो सकता है कि आपके काम आ जाएं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
{"_id":"67ebcf8665a11d50d609b51c","slug":"electricity-bill-consumption-how-to-reduce-electricity-bill-kam-kaise-kare-2025-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: किराए के घर में रहते हैं तो अपनाएं ये तरीके, कम आ सकता है बिजली का बिल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: किराए के घर में रहते हैं तो अपनाएं ये तरीके, कम आ सकता है बिजली का बिल
Tue, 01 Apr 2025 08:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 01 Apr 2025 08:02 PM IST
सार
How To Reduce Bill: देखने में आता है कि कई मकान मालिक किराएदारों से तय यूनिट से भी ज्यादा पैसे बिजली के बिल के रूप में लेते हैं। ऐसे में आप कुछ तरीके अपनाकर अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो कम हो सकता है बिजली का बिल:-
पहली बात
- कई किराएदार एसी चलाते हैं और अब तो गर्मियां आ गई हैं तो इसकी जरूरत पड़नी ही है। ऐसे में अगर आप भी एसी चलाते हैं या एसी लेने का प्लान बना रहे हैं तो 5 स्टार एसी ही खरीदें। साथी ही एसी की नियमित सर्विस करवाएं और एसी को 16 या 18 की जगह 22 या 23 पर चलाने से भी बिजली के बिल को कम किया जा सकता है।
बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरी बात
- लोगों की आदत होती है कि वो अगर बाथरूम में जाते हैं या किचन में किसी काम से जाते हैं, तो लाइट जलाने के बाद उसे बंद नहीं करते। ऐसा करने से बिजली का बिल बढ़ता है। कई लोग एसी को भी बंद नहीं करते और ये छोटी-छोटी गलतियों के कारण बिजली का बिल बढ़ता रहता है। इसलिए जरूरत न होने पर स्विच बंद जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरी बात
- बिना जरूरत चीजों को चलाने पर भी बिजली का बिल बढ़ जाता है। जैसे, अगर आपके पास फ्रीज है और आप इसका इस्तेमाल नहीं करते या वॉशिंग मशीन को चलाकर बंद करना भूल जाते हैं, कूलर, टीवी बल्ब आदि बिना जरूरत के चलाते हैं तो आपका अतिरिक्त बिल आ जाता है। इसलिए जब और जितनी जरूरत हो, उतना ही चीजों को चलाएं जिससे बिजली का बिल कम होने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का भी ध्यान रखें:-
- अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो ये सुनिश्चित करें की घर की सभी चीजें और स्विच बंद हो
- अगर फ्रीज में सामान नहीं है तो उसे बंद करके जा सकते हैं
- बच्चे जिस रूम में जाते हैं वहां की लाइटें, पंखें आदि चला देते हैं तो उन्हें बताएं कि इस्तेमाल के बाद स्विच जरूर बंद करें आदि।