फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV Charging Tips: इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज करते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Fri, 22 Apr 2022 10:49 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
Electric Vehicle Charging Tips Never Do These Mistake While Charging Electric Vehicle
EV Charging Tips - फोटो : Pixabay

देश नेट जीरो एमिशन की ओर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में भविष्य इलेक्ट्रिक व्हीकल का है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते धीरे-धीरे बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा सरकार भी अपने स्तर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए कई ठोस कदम उठा रही है। इसी वजह से देश में कई लोग पेट्रोल डीजल पर चलने वाले वाहनों की बजाए इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदना पसंद कर रहे हैं। कई ऑटो मोटर्स कंपनियां भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को आकर्षक और टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से आकर्षक मॉडल्स बाजार में लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में लोगों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर क्रेज काफी बढ़ रहा है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन को चलाने के लिए उसको चार्ज करना काफी जरूरी है। अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक वाहन है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आपको इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करते समय नहीं करनी चाहिए।

Electric Vehicle Charging Tips Never Do These Mistake While Charging Electric Vehicle
EV Charging Tips - फोटो : Pixabay

अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपके इलेक्ट्रिक वाहन में आग लग सकती है। इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की संभावना तब ज्यादा बढ़ जाती है, जब उनकी बैटरी को किसी प्रकार का डैमेज या उनमें किसी प्रकार के नुकीली चीज को चुभाया जाता है। डैमेज होने या किसी नुकीली चीज के चुभने से बैटरी का सर्किट फेल हो सकता है।

Electric Vehicle Charging Tips Never Do These Mistake While Charging Electric Vehicle
EV Charging Tips - फोटो : Pixabay

इलेक्ट्रिक व्हीकल को कभी भी ओवर चार्ज करने की गलती न करें। ऐसा करने पर बैटरी का अंदरूनी टेंपरेचर बढ़ने लगता है। इससे बैटरी गर्म होकर फट सकती है और आपके इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ एक बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Electric Vehicle Charging Tips Never Do These Mistake While Charging Electric Vehicle
EV Charging Tips - फोटो : Pixabay

अलग-अलग इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करने की अलग-अलग वोल्टेज पावर होती है। अगर उससे कम या ज्यादा वोल्टेज पावर के डिवाइस से इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज किया जाए। इससे गाड़ी को एक बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Electric Vehicle Charging Tips Never Do These Mistake While Charging Electric Vehicle
EV Charging Tips - फोटो : Pixabay

ऐसे में आपको इस बारे में पता होना जरूरी है कि आपका इलेक्ट्रिक व्हीकल कितने एंपियर पर चार्ज होता है। ऐसे में आपको अपने वाहन को उतनी ही पावर के सॉकेट से चार्ज करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed